प्रेरणा के जलप्रपात की जुनूनी गूंज
मध्य प्रदेश के जबलपुर का भेड़ाघाट जलप्रपात बहुत मशहूर है। इस झरने का आकर्षण अद््भुत है। जब सैलानी इसके पास खड़े होते हैं तो फिर उन्हें उसकी जुनुनी गूंज के अलावा कुछ और सुनाई नहीं देता। इसी जबलपुर से 17-18 साल का एक लड़का तीस के दशक में मुंबई फिल्मजगत में जाकर खूब शोहरत और दौलत कमाता है। देव आनंद उसकी पहली फिल्म के हीरो बने। गुरु दत्त पांचवें असिस्टेंट बने। हास्य अभिनेता महमूद तो उनकी गाड़ी चलाते थे। यह बहुमुखी प्रतिभाशाली कलाकार थे पीएल संतोषी। ‘घायल’, ‘घातक’, ‘दामिनी’, ‘अंदाज अपना अपना’ जैसी फिल्में बनाने वाले मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी के पिता। कल उनकी 41वीं पुण्यतिथि है।
from Jansattaमनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/34teJtV
from Jansattaमनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/34teJtV
No comments