Breaking News

सिद्धू के बाद राहुल और प्रियंका भी इस्तीफा दे दें तो आश्चर्य नहीं- फिल्ममेकर ने ली चुटकी, एक्टर बोले- और कितने अच्छे दिन चाहिए?

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हलचल जारी है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से इस्तीफा साझा किया। हालांकि उनका कहना है कि वह आगे भी कांग्रेस के लिए काम करते रहेंगे। उनके इस इस्तीफे को लेकर अब मशहूर फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा कि अब अगर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इस्तीफा दे दें तो आश्चर्य नहीं होगा।

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर ट्वीट करते हुए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, “सिद्धू के इस्तीफे के बाद अगर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे देंगे तो कोई हैरानी नहीं होगी।” फिल्म निर्माता अशोक पंडित यहीं नहीं रुके।

वजोत सिंह सिद्धू के ट्विटर हैंडल का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने लिखा, “अपना इस्तीफा खुद ट्वीट करने के आठ घंटे बाद भी ट्विटर पर सिद्धू खुद को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष लिखे हुए हैं। शायद उन्हें अभी भी उम्मीद है कि हाईकमान किसी को भेजकर उन्हें मना लेंगे।”

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर भी ट्वीट किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए लिखा, “कांग्रेस अब हारे हुए लोगों और अर्बन नक्सल की पार्टी बन चुक है। उन वरिष्ठ नेताओं के लिए बुरा लग रहा है, जिन्होंने इस पार्टी को बनाने में काफी मेहनत की है। जल्द ही हम यासीन मलिक और अन्य आतंकियों को भी कांग्रेस से जुड़ते हुए देखेंगे।”

बता दें कि फिल्म निर्माता अशोक पंडित के अलावा इस मामले पर ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार अदा करने वाले गजेंद्र चौहान ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए लिखा, “कैप्टन अमरिंदर सिंह की भरपाई कन्हैया कुमार से हो रही है, अब और कितने अच्छे दिन चाहिए।”

बता दें कि कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवानी को कांग्रेस ज्वाइन कराने में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अहम भूमिका निभाई है। वह कुछ समय पहले ही जेडीयू के पूर्व नेता पवन वर्मा के आवास पर कन्हैया कुमार से मिले थे।

The post सिद्धू के बाद राहुल और प्रियंका भी इस्तीफा दे दें तो आश्चर्य नहीं- फिल्ममेकर ने ली चुटकी, एक्टर बोले- और कितने अच्छे दिन चाहिए? appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3uoolna

No comments