Breaking News

राज कपूर ने लता मंगेशकर पर कर दी थी ऐसी टिप्पणी, लाख मनाने पर भी साथ काम करने को नहीं हुई थीं राजी

बॉलीवुड की मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने अपनी गायकी से न केवल देशभर में बल्कि दुनियाभर में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई है। लता मंगेशकर को लेकर यह कहा जाता है कि गायकी के साथ-साथ वह एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। इतना ही नहीं, वह राज कपूर की फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में भी कास्ट की गई थीं। लेकिन बॉलीवुड के शो मैन ने लता मंगेशकर पर एक टिप्पणी कर दी थी, जिससे गुस्से में आकर मशहूर गायिका ने उनके साथ काम करने से साफ इंकार कर दिया था। राज कपूर के लाख मनाने पर भी वह नहीं मानी थीं।

राज कपूर से जुड़ी इस बात का खुलासा मशहूर पत्रकार वीर सांघवी ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में किया था। वीर सांघवी ने किताब में राजकपूर से हुई मुलाकात का जिक्र किया था, जिसमें एक्टर ने उनसे अपनी फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदर’ को लेकर बातचीत की थीं।

वीर सांघवी ने राज कपूर से जुड़े किस्से को साझा करते हुए बताया था, “उन्होंने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘एक पत्थर लीजिए। यह एक मामूली पत्थर है, लेकिन जब इसपर धार्मिक अंकन कर दिया जाए तो यह भगवान बन जाता है। आप चीजों को कुछ इसी तरह से देखते हैं। आप एक खूबसूरत आवाज सुनते हैं। लेकिन बाद में आपको पता चलता है कि यह आवाज एक बदसूरत लड़की की है।”

वीर सांघवी के मुताबिक राज कपूर ने इंटरव्यू से ‘बदसूरत लड़की’ शब्द को हटाने की बात कही थी। राज कपूर का कहना था, “बदसूरत लड़की’ शब्द को हटा देना, वरना लता को अच्छा नहीं लगेगा।” वीर सांघवी ने एक्टर के बारे में किताब में लिखा था, “मुझे मालूम था कि वे किसके बारे में बात कर रहे थे। ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ के प्रचार के वक्त उन्होंने घोषित किया था कि फिल्म लता मंगेशकर के चेहरे और आवाज के बीच मौजूद अंतर से प्रेरित है।”

वीर सांघवी ने किताब में लता मंगेशकर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, “राज कपूर की इस बात से लता मंगेशकर काफी भड़क गई थीं। उन्होंने फिल्म के लिए गाना गाने से भी साफ इंकार कर दिया था। हालांकि राज कपूर ने किसी तरह से उन्हें मना लिया था।” बता दें कि फिल्म में शशि कपूर और जीनत अमान को कास्ट किया गया था।

The post राज कपूर ने लता मंगेशकर पर कर दी थी ऐसी टिप्पणी, लाख मनाने पर भी साथ काम करने को नहीं हुई थीं राजी appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/2WA5fhr

No comments