तुम होती कौन हो? जब दीया मिर्जा पर चिल्ला पड़ी थीं करीना कपूर खान, जानिये क्या था मामला
खूबसूरत और बेहद स्टाइलिश करीना कपूर खान के बॉलीवुड में किसी न किसी बात को लेकर चर्चे रहते हैं। करीना को लेकर कई बार खबरें आईं कि उनके कई एक्ट्रेस के साथ झगड़े हो चुके हैं। करीना को लेकर चर्चा रही कि कभी सेट पर, तो कभी किसी इवेंट पर बेबो की फाइट हो जाया करती थी। ऐसा ही एक किस्सा एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने सुनाया था। बेहद सिंपल अंदाज वाली दीया मिर्जा ने एक बार खुद कबूल किया था कि करीना कपूर से उनकी एक दफा तकरार हो गई थी।
रेडिफ को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, दीया मिर्जा ने इस घटना का जिक्र किया था जिसमें करीना दीया पर बुरी तरह से चिल्ला पड़ी थीं। ये किस्सा उस वक्त का है जब लखनऊ में एक इवेंट था और इस इवेंट में करीना और दीया मिर्जा के अलावा और भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस मौजूद थीं।
इस इवेंट के लिए करीना और दीया के अलावा नम्रता शिरोडकर और उर्मिला मातोंडकर भी आई हुई थीं। शो के लिए सभी एक्ट्रेस को सलवार सूट पहनना था, साथ ही नेशनल फ्लैग हाथ में पकड़ना था। लेकिन करीना कपूर कुछ अलग पहनना चाहती थीं। ऐसे में नम्रता से करीना की मामले में बात होने लगी। जब दोनों के बीच मामला बढ़ने लगा ऐसे में दीया मिर्जा नम्रता के पास गईं और उन्हें सलाह देने लगीं कि उन्हें अलग जाकर मामला डिसकस करना चाहिए।
दीया ने कहा था-‘करीना कपूर इवेंट में लहंगा और चोली पहनना चाहती थीं। वह साथ में हेवी ज्वैलरी पहनना चाहती थीं और हाथ में फ्लैग नहीं लेना चाहती थीं। इस चीज को देख कर नम्रता थोड़ा अपसेट हो गई थीं कि करीना बात नहीं मान रहीं और यूनीफॉर्मेटी पर ध्यान नहीं दे रहीं। ऐसे में मैंने नम्रता से कहा कि उनका आउटफिट लेकर बाहर जाओ और मामले को सुलटा लो।’
जब करीना ने दीया को नम्रता से उनके बारे में बात करते हुए सुना तो एक्ट्रेस बुरी तरह से भड़क गईं। करीना दीया पर चीखने लगीं। दीया ने बताया- ‘करीना को कुछ गलतफहमी हो गई थी, और वह मुझपर चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज बहुत ऊंची हो गई थी। उन्होंने कहा कि- ‘तुम होती कौन हो? जो नम्रता को एडवाइज दो! ये सुन कर मैं हैरान रह गई।’ मैं बहुत अपसेट हो गई थी। ऐसे में मैं वो रूम छोड़ कर वहां से बिना कुछ कहे चली गई।’
दीया ने आगे कहा- ‘अंत में करीना को लेकर मेरी ये राय बनी कि करीना को नहीं पता कि वह कब इरिटेट हो जाती हैं, वह अनफेयर किस्म की हैं और बहुत लाउड हैं।’ हालांकि बाद में करीना और दीया फिर से दोस्त बन गए थे। बेबो ने तो दीया को मां बनने पर मुबारकबाद भी दी थी।
The post तुम होती कौन हो? जब दीया मिर्जा पर चिल्ला पड़ी थीं करीना कपूर खान, जानिये क्या था मामला appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3hUdWud
No comments