Breaking News

ये भारत का भविष्य का ट्रेलर- दिल्ली हिंसा का वीडियो शेयर कर बोले The Kashmir Files के डायरेक्टर, लोग करने लगे कमेंट

हनुमान जन्मोत्सव पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा पर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने तीखी टिप्पणी की है। विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर हिंसा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,”अगर किसी को लगता है कि ‘कश्मीर फाइल्स’ कश्मीर के अतीत के बारे में है तो आप गलत हैं। ये भारत के भविष्य के ट्रेलर है। हनुमान जयंती के जुलूस का उद्हारण देख लें।”

विवेक के ट्वीट पर लोगों ने अलग-अलग तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया है।थॉट्स फॉर ए नेशनलिस्ट नाम के यूजर ने लिखा, ”ऐसे हमले जल्द रुकने वाले नहीं हैं, हिंदुओं को सच्चाई स्वीकार करनी होगी।” यशवंत तिवारी ने लिखा,”अगर ये देश की राजधानी में हो सकता है, तो सोचो की साल 1990 में कश्मीर में क्या हाल हुआ होगा।” प्रवीण ने लिखा,”हमें इनसे आजादी मिलना ही एक हल है।”

सूरज ने लिखा,”उन्होंने कहा था कि कश्मीर फाइल्स प्रोपेगेंडा था और आधी सच्चाई थी, वो सही थे। दिल्ली की जहांगीरपुरी बाकी का आधा सच है। जल्द ही हिंदुओं को अपने त्योहार मनाने के लिए देश से बाहर जाना पड़ेगा। धर्मनिरपेक्षता?”

क्या है दिल्ली हिंसा: हनुमान जन्मोत्सव के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा हो गई। जिसमें जमकर पथराव और आगजनी भी की गई। इनसब में आम लोगों समेत कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। इस हिंसा मामले में में अब तक 14 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि हिंदुओं के जुलूस में कुछ मुस्लिम लोग शामिल होना चाहते थे, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

गौरतलब है कि कश्मीर फाइल्स की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री दिल्ली दंगों पर फिल्म बना रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस बारे में ट्वीट कर ऐलान किया। विवेक की कश्मीर फाइल्स दर्शकों को बेहद पसंद आई है। फिल्म साल 1990 में कश्मीर घाटी में हुए पलायन और नरसंहार की कहानी है।

ये फिल्म काफी कम बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म अब तक 2.51 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म में अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य किरदार निभाये हैं। फिल्म को दर्शकों द्वारा बहुत पसंद किया गया है। वहीं दूसरी तरफ इसका विरोध भी हुआ है।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/yz9Zwck

No comments