Breaking News

भारत में कभी ऐसी देश विरोधी सरकार नहीं थी- कोविड से लेकर नोटबंदी का ज़िक्र कर बोले बॉलीवुड सिंगर; लोग करने लगे ऐसे कमेंट

बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया जिसमें वह मोदी सरकार पर निशाना साधते दिखे। उन्होंने कोविड 19 से लेकर नोट बंदी तक तमाम मुद्दों पर बोलते हुए बीजेपी की सरकार को घेरा। अपने ट्वीट में विशाल ददलानी ने कहा- ‘ये दुखद सच है, इंडिया में इससे पहले इतनी ज्यादा राष्ट्र-विरोधी सरकार कभी नहीं रही। आपदा जैसे कि कोविड और उसके मैनेजमैंट से लेकर नोट बंदी तक। अर्थव्यवस्था, नौकरियां, ह्यूमन राइट्स से लेकर नेशनल सिक्योरिटी सब कुछ अस्त व्यस्त हो गया। यही दुखद सत्य है।’

विशाल ददलानी के इस पोस्ट को देख कर सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। रमेश नाम के एक यूजर ने लिखा- ‘क्या आप ऐसे किसी एक देश का नाम ले सकते हैं, और बता सकते हैं कि किसने कोविड में उस वक्त सफलता पूर्वक काबू पा लिया था, व्यवस्था बढ़िया रखी थी! आप यहां आजाद हैं कि इतना फ्री होकर कुछ भी देश की सरकार के खिलाफ बोल पा रहे हैं, गवर्नमेंट पॉलिसी के खिलाफ बोल पा रहे हैं। फिर भी आपको लगता है कि ह्यूमन राइट्स का इशू है! पता है हमें कि आपके पास बड़े बैनर का कोई काम नहीं है इसलिए ये सब कर रहे हैं।’

अल्फा नाम के अकाउंट से कमेंट आया- ‘पूरी दुनिया कोविड में इंतजामों को लेकर फेल हुई, किसने की गड़बड़? अगर विकसित देशों की तुलना में कहा जाए तो भारत ने 1.3 बिलियन लोगों को ध्यान में रख कर अच्छा खासा काम किया। तुम्हें किस चीज की परेशानी हुई? जाओ यार कुछ काम करो। अच्छे से पहले सोचो क्या कहना है, विचार करो।’

इंद्रनील रॉय ने कहा- ‘वास्तव में, एक सरकार जो अपनी अक्षमता पर सवाल उठाने वाले सभी लोगों को देशद्रोही कहती है, वास्तव में वह ही सबसे बड़े देशद्रोही हैं।’

ह्यूमन बीइंग नाम के एक काउंट से कमेंट आया- ‘चाचा शिफ्ट कर लो अफगानिस्तान, ज्यादा डेमोक्रेसी और फ्रीडम है अफगानिस्तान में। न ही नोटबंदी, न ही कोविड न ही ह्यूमन राइट्स इशू। सब अच्छा है अफगानिस्तान में।’ मिस्टर खतरा नाम के अकाउंट से कमेंट सामने आया- ‘ये देख कर बहुत मजा आया कि तुम साल 2014 से बड़े परेशान हो। हर रोज मर रहे हो और अब कम से कम 8 साल तक इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हो।’

The post भारत में कभी ऐसी देश विरोधी सरकार नहीं थी- कोविड से लेकर नोटबंदी का ज़िक्र कर बोले बॉलीवुड सिंगर; लोग करने लगे ऐसे कमेंट appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3tMDw9e

No comments