मैं शोर मचाता तो वो गोली मार देते- जब चंबल के डाकुओं से घिर गए अक्षय कुमार, रोने लगे थे; एक्टर ने सुनाया था किस्सा
सुपरस्टार अक्षय कुमार का सामना एक बार चंबल के डाकुओं से हो गया था। स्क्रीन पर रफ-एंड-टफ इमेज में दिखाई देने वाले अक्षय कुमार उस वक्त साधारण से व्यक्ति की तरह ट्रेन से सफर कर रहे थे। अक्षय कुमार ने इस किस्से के बारे में बताया था कि जब उनका सामना उन डाकुओं से हुआ तो वह घबरा कर सोने की एक्टिंग करने लगे थे।
अक्षय कुमर ने अनुपम खेर के शो ‘कुछ भी हो सकता है’ में बताया था कि एक वक्त ऐसा था कि जब उनके पास काम नहीं था तो वह कुछ भी करने को तैयार थे। अक्षय ट्रेवेल एजेंसी से लेकर खाना बनाने तक का काम कर चुके थे। अक्षय बताते हैं कि मैं सिर्फ सरवाइव करना चाहता था, कुछ भी काम मिल जाए वो बहुत ब़ड़ी चीज है। कोई अगर कह दे कि कुंदन की ज्वैलरी यहां से लेकर वहां बेच सकता है? एक बार यहां वहां जाने से साढ़े 6-7 हजार का फायदा हो जाएगा। तो मैं बोलता था- ‘चलो ये करके देखते हैं। तो फ्रंटियर मेल से जाकर मैं बेचता था और फिर वापस आता था।’
एक किस्सा शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बताया था- ‘मैं फ्रंटियर मेल में यात्रा कर रहा था, मैं बॉम्बे से काफी शॉपिंग कर के निकला था। फ्रैशन स्ट्रीट से मैंने करीब साढ़े 4-5 हजार रुपए की शॉपिंग की थी। उनमें मेरे कुछ कपड़े भी थे। मैंने सारा सामान अपने पास रखा हुआ था और ट्रेन में सफर कर रहा था। तभी चंबल में डाकू आ गए।’
अक्षय ने बताा- ‘मैं अपनी बोगी में एक करवट लेकर सो रखा था। ट्रेन में जरा सी आवाज होती है तो नींद खुल जाती है। तो कुछ खटपट हुआ तो मेरी भी आंख खुल गई। मैंने देखा हमारी बोगी में डाकू आ गए। मैंने खुद से कहा- बेटे अब कुछ मत बोलना। चुपचाप आराम से सोए रहना। मैं लेटे लेटे देख रहा था कि वो सबका सामना उठा रहे थे।’
अक्षय ने आगे कहा- ‘आहिस्ता-आहिस्ता कमीने मेरे पास आ गए और मेरा सामान भी उठा लिया। मैं अगर शोर मचाता तो वो मुझे गोली मार देते। मैं सोने की एक्टिंग कर रहा था, पर मैं रो रहा था। मेरा सामान उठा रहे थे वो। वो सारे कंपार्टमेंट का सामना ले गए, मेरे पास मेरी चप्पल तक नहीं छोड़ी उन्होंने। तो साढ़ें 4-5 हजार का जो सामान लिया था, बिना उसके मैं दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरा हूं।
अक्षय कुमार ने कहा था कि उस वक्त उन्हें नहीं लगा था कि उनका स्ट्रगलिंग पीरियड कितना मुश्किल है। अक्षय मे बताया था- ‘आज मैं सोचता हूं तो लगता है कि हां मैंने बहुत सारे पापड़ बेले हैं। मैं आज सोचता हूं तो लगता है कि हां यार बहुत मेहनत की है मैंने, ऐसे ही सब कुछ इतनी आसानी से नहीं मिला मुझे।’
The post मैं शोर मचाता तो वो गोली मार देते- जब चंबल के डाकुओं से घिर गए अक्षय कुमार, रोने लगे थे; एक्टर ने सुनाया था किस्सा appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3nVpaCp
No comments