इसे बस एंटरटेनमेंट के लिए रखा गया है- करण जौहर- करीना कपूर को छोड़ किसी को पसंद नहीं थी ‘पू’, ट्रायल देख सब रह गए थे दंग
Kareena Kapoor Birthday: करीना कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहीं हैं। उन्होंने साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन करीना को पहचान मिली फिल्म, ‘कभी खुशी कभी गम’ से। इस फ़िल्म में उनका किरदार, ‘पू’ लोगों को बहुत पसंद आया और करीना लड़कियों के लिए स्टाइल आइकॉन बन गईं। लेकिन फिल्म जब शूट हो रही थी तब करण जौहर और करीना कपूर के अलावा ये किरदार फिल्म के किसी अन्य एक्टर को पसंद नहीं था।
करीना कपूर ने इस बात का जिक्र अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में किया था। दरअसल करण जौहर ने पू के किरदार को लेकर एक बार कहा था कि फिल्म की रिलीज से पहले करीना और उनके अलावा पू किसी को पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर अनुपमा चोपड़ा ने करीना कपूर से सवाल किया जिसके जवाब में उन्होंने बताया कि सब यही सोचते थे.. मैं फिल्म में एंटरटेनमेंट के लिए हूं।
उन्होंने बताया था, ‘जब फिल्म बन रही थी तब सभी एक्टर्स ने कहा कि ये किरदार तो फिल्म में बस एंटरटेनमेंट के लिए रखा गया है। इस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही थी मुझे। लेकिन जब ट्रायल हुआ और लोगों ने फिल्म देखी तब मुझसे कहा कि ओ माई गॉड, हमने ऐसा पहले कभी कुछ नहीं देखा। पू बहुत शानदार है।’
करीना ने आगे बताया था, ‘मेरा किरदार बहुत पसंद किया गया। शुरू में लोगों ने भले ही उससे नफरत किया लेकिन बाद में सब कहने लगे कि हम पू की तरह होना चाहते हैं। इन सबका क्रेडिट करण जौहर को जाता है। वो हमेशा मुझसे कहते रहे कि तुम देखना, लोग इसे कितना पसंद करेंगे। लेकिन मैं डरी हुई थी।’
करीना कपूर ने बताया कि आज भी लोग पू को भूले नहीं हैं, उतना ही प्यार देते हैं। उन्होंने बताया कि अब भी जब कभी वो लंदन जातीं हैं तो उन्हें पू कहकर लोग बुलाते हैं।
करीना कपूर को फिल्म, ‘चमेली’ के बाद एक संजीदा अभिनेत्री के तौर पर देखा जाने लगा। साल 2004 में आई इस फिल्म में करीना ने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का पुरस्कार भी मिला। फिल्म ‘ओमकारा’ में भी करीना कपूर के अभिनय का एक अलग पहलू देखने को मिला। इस फिल्म के लिए भी करीना को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स) अवॉर्ड मिला।
करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म, ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखा गया था। उनकी आने वाली फिल्म की बात करें तो, आमिर खान की अपकमिंग फिल्म, ‘लाल सिंह चड्ढा’ में वो महत्वपूर्ण भूमिका ने नजर आएंगी।
The post इसे बस एंटरटेनमेंट के लिए रखा गया है- करण जौहर- करीना कपूर को छोड़ किसी को पसंद नहीं थी ‘पू’, ट्रायल देख सब रह गए थे दंग appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3kpahWN
No comments