जब दीपिका पादुकोण से सड़क पर शख्स ने की बदतमीजी, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में तेजी के साथ तलवार चलातीं दीपिका पादुकोण को पर्दे पर तो फैंस ने देखा ही है। असल जिंदगी में भी दीपिका पादुकोण इतनी फुर्तील और बेबाक हैं। एक्ट्रेस ने एक बार एक इवेंट पर अपने साथ हुआ एक किस्सा सुनाया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने एक मंचले शख्स की बीच सड़क में पिटाई कर डाली थी। उस वक्त दीपिका अपने माता-पिता और बहन के साथ थीं।
दीपिका ने किस्से का जिक्र करते हुए बताया था- ‘मैं स्कूल में थी और ब्रिगेड रोड करके बेंगलुरू में एक बहुत फेमस स्ट्रीट है। शनिवार की शाम थी और मैं अपने परिवार के साथ स्ट्रीट पर वॉक कर रही थी।’ दीपिका ने आगे कहा- ‘अचानक से एक आदमी मेरी तरफ तेजी से आया और मुझसे बुरी तरह से टकराता हुआ आगे जाने लगा। एक लड़की होने के नाते कुछ पल मुझे समझे में लगे कि मेरे साथ ये क्या हुआ? मैं अपने पिता के साथ चल रही थी और मेरी बहन मेरी मां के साथ हमारे पीछे चल रही थीं।’
दीपिका ने आगे कहा- ‘ये घटना जब हुई तो मैं रुकी और पीछे मुड़ कर उस आदमी की तरफ जाने लगी। मैंने कॉलर से उसे पीछे खींचा और जोर का तमाचा मार दिया।’
बता दें, दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं एक्ट्रेस बैडमिंटन की भी बेहतरीन खिलाड़ी हैं। दीपिका शुरू से ही काफी एक्टिव रही हैं। दीपिका के माता-पिता ने उन्हें हमेशा स्वतंत्र रखा। छोटी सी उम्र में ही दीपिका ने मॉडलिंग करने का फैसला किया था, जिसके लिए उनके माता-पिता ने उन्हें फुल सपोर्ट किया और अकेले मुंबई आने दिया।
ऐसे में दीपिका 17 साल की उम्र में मुंबई आ गई थीं। हालांकि दीपिका नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। 8 साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने एक विज्ञापन में भी काम किया था। 16 साल की उम्र तक दीपिका बैडमिंटन खेलती रहीं। इसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है। इसके बाद दीपिका ने साल 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। अपनी पहली ही फिल्म में दीपिका को शाहरुख खान के अपोजिट काम करने का मौका मिल गया था।
The post जब दीपिका पादुकोण से सड़क पर शख्स ने की बदतमीजी, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़ appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3kpHq4O
No comments