गुलशन ग्रोवर की एक बात पर फिदा हो गए थे सुनील दत्त, बेटे संजय के साथ ‘रॉकी’ में कर लिया था कास्ट
हिंदी फिल्मों के मशहूर ‘विलेन’ गुलशन ग्रोवर को पहला ब्रेक संजय दत्त के पिता और जाने-माने फिल्ममेकर सुनील दत्त ने दिया था। गुलशन उस वक्त नए-नए फिल्म इंडस्ट्री में आए थे। लेकिन गुलशन उस समय संजय दत्त को एक्टिंग सिखाते थे। जी हां, उनकी इस काबिलियत से ही सुनील दत्त काफी इंप्रेस हो गए थे। ‘बैड मैन’ के नाम से फिल्म इंडस्ट्री में मशहूर गुलशन ग्रोवर बताते हैं कि अक्षय कुमार से लेकर सनी देओल, गोविंदा और टीना मुनीम संग उन्होंने एक्टिंग के गुर सीखे। ये सभी एक्टिंग स्कूल में क्लासमेट्स हुआ करते थे।
गुलशन ग्रोवर ने बताया था- ‘मैं एक्टिंग गुरु रोशन तनेजा का असिस्टेंट था। तो मैं तनेजा जी के साथ बाकियों को एक्टिंग सिखाता था और संजय दत्त मेरे स्टूडेंट्स में से एक थे। उस दौरान सुनील दत्त जी ने मुझे देखा, उन्हें मैं बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया और फिर उन्होंने मुझे रॉकी में कास्ट किया।’
उन्होंने आगे बताया था कि सुनील दत्त उनसे कुछ अलग चाहते थे। एक्टिंग स्कूल में उन्हें गुलशन ग्रोवर और संजय दत्त के बीच जो देखा वह उससे कुछ हटकर चाहते थे। उन्होंने बताया था- ‘दत्त साहब को लगता था कि संजय दत्त मेरे साथ बहुत अच्छे से तालमेल बना कर रखता है, मेरी सुनता है। अपने असल जीवन में भी मेरी बात मानता है। वही चीज स्क्रीन पर भी दिखेगी। फिल्म में मेरा रोल रॉकी के लवगुरू का था। संजय दत्त का किरदार रॉकी फिल्म में लव गुरू की बात सुनता है और अपनी लाइफ में उतारता है। संजय दत्त भी मेरे काम पर पूरा विश्वास रखता है। सेट पर कुछ समझ न आए तो वह पूछता था।’
गुलशन ग्रोवर ने शो ‘The Kapil Sharma Show’ में भी बताया था, ‘मैं, अनिल कपूर और मज़हर खान प्रोफेसर राकेश तनेजा साहब के एक्टिंग स्कूल में क्लासमेट थे। फिर वहीं मुझे नौकरी भी मिल गई। वहां बहुत सारे स्टार्स के बच्चों को लॉन्च से पहले ग्रूम किया जाता था। वहां सनी देओल और गोविंदा भी आए। इसमें टीना मुनीम भी आई थीं।’
ग्रोवर बताते हैं कि उनका दत्त फैमिली से बहुत अच्छा रिश्ता है। संजय दत्त के साथ वह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म खतरों के खिलाड़ी, कारतूस, आतिश, कांटे में गुलशन ग्रोवर ने विलेन के किरार निभाए।
The post गुलशन ग्रोवर की एक बात पर फिदा हो गए थे सुनील दत्त, बेटे संजय के साथ ‘रॉकी’ में कर लिया था कास्ट appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/39nsAFD
No comments