साध्वी प्रज्ञा को सुरैया ख़ानम बोलना शुरू कर दूं? लाइव डिबेट में संबित पात्रा के बयान पर भड़क गए तसलीम रहमानी
न्यूज 18 इंडिया कि लाइव डिबेट में अमिश देवगन के शो पर बीजेपी नेता संबित पात्रा और एसडीपीआई के नेता तसलीम रहमानी के बीच तीखी बहस देखने को मिली। लाइव डिबेट के दौरान तसलीम रहमनी बिफरते हुए संबित पात्रा से कहने लगे कि – ‘मैं साध्वी प्रज्ञा को सुरैया खानम बुलाऊंगा। अगर आपको सारे नाम मुसलमानों के ही लेने हैं तो आप साध्वी प्रज्ञा को भी सुरैया खानम बोलिए।
इस पर तसलीम रहमानी को संबित पात्रा ने जवाब दिया और कहा- ‘आप बुलाइए साध्वी प्रज्ञा को सुरैया खनाम। हमें कोई आपत्ति नहीं। इसमें मैं कहां से हिंदू आतंकवाद ले आऊं, जब हिंदू आतंकवादी ही नहीं है तो?’
पात्रा ने आगे कहा- ‘ मैंने अपनी ओपनिंग स्टेटमेंट में बिलकुल सही कहा कि हमारे ये दो मुस्लिम भाई हैं। अगर डिबेट में हमारे मुस्लिम भाई विशेषज्ञ बनकर आते हैं तो कभी तालिबान का सपोर्ट करते हैं, कभी आतंकवाद का सपोर्ट करते हैं, तो ये इंजस्टिस किसके खिलाफ कर रहे हैं? ये पूरे हिंदुस्तान के खिलाफ ये इंजसस्टिस करते हैं। क्योंकि लोगों को लगता है कि ये कौम की सोच है! ये कॉम की सोच नहीं होती। ये कुछ इंडिविज्युअल की सोच होती है। जिसमें कि ये कॉम के नाम पर राजनीति करने का प्रयास करते हैं।’
पात्रा ने आगे कहा- ‘यहां पर अभी कहा गया कि कुछ ऐसे लोग हैं जो मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बनके बैठे हैं। अमिश भाई मुझे तो आश्चर्य हो रहा है कि इनका बस चलेगा तो ये कहेंगे कि पार्लियामेंट में अमेंडमेंड लाना चाहिए कि अगर उनका (आतंकवादी) नाम जान मोहम्मद है, ओसामा है तो उसको आप चेंज कर दीजिए। उसका नाम रमेश अग्रवाल रख दीजिए। उसका नाम कार्तिक गुप्ता रख दीजिए। आप जान मोहम्मद को जान मोहम्मद नहीं बोल सकते। उसका नाम कार्तिक शर्मा होना चाहिए। ऐसा ही होगा थोड़े दिन बाद, आप लिखकर रखिए। मुझे हैरानी है, बताइए कौन सा आतंकवादी मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बन गया है? ये वही लोग हैं जो जाकिर नायक से लेकर याकूब मेमन का समर्थन करते हैं।’
पात्रा आगे बिफरते हुए बोले- ‘ये जो आतंकवादी पकड़े गए हैं वो ओसामा ‘बच्चा है’ मुस्लिम बच्चा। ये लड़के ‘निर्दोश बच्चे’, जिनको पुलिस ने पकड़ लिया। अमिश भाई सोचो हम तो केवल डिबेट करने आते हैं, आपको आर्श्चर्य होगा डिबेट के बाद कई घंटों तक दिमाग झन्नाता है कि आखिर क्या डिबेट करके आए हैं। वो जो पुलिसकर्मी हैं, जिन्होंने पकड़ा है इन आतंकवादियों को, वो आतंकवादियों को मारने के लिए इस हद तक गुजरते हैं कि अपने बच्चों को यतीम कर देते हैं, उनके दिल में क्या गुजरता होगा सोच के जरा ये देखो।’
पात्रा ने कहा- ‘मैं सेल्यूट करता हूं उन्हें, वे क्या सोचते होंगे कि हमारे देश के ही लोग टीवी पर आकर पुलिसकर्मियों के लिए क्या-क्या कह रहे हैं- धोखेबाज, फरेबी, झूठे पॉलिटीशियन! क्यों पकड़ेगा कोई पुलिसवाला देश में आतंकवादियों को? मोहनचंद शर्मा की शहादत को हम झूठा बोलेंगे?’
ज्ञात हो, यूपी एटीएस ने अलग-अलग 4 शहरों में छापेमारी कर संदिग्ध आतंकियों को गिरफ़्तार किया था। इनकी योजना आने वाले त्योहारी मौसम में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देकर हिंसा फैलाने की थी।
दिल्ली से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा चार को यूपी और राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आतंकियों में एक का नाम मोहम्मद ओसामा है, जिसे दिल्ली का ही रहने वाला बताया जा रहा है। बाकियों के नाम जीशान कमर, जान मोहम्मद अली शेख, मोहम्मद अबु बकर,मोहम्मद आमिर जावेद और मूलचंद लाला बताए जा रहे हैं।
The post साध्वी प्रज्ञा को सुरैया ख़ानम बोलना शुरू कर दूं? लाइव डिबेट में संबित पात्रा के बयान पर भड़क गए तसलीम रहमानी appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3EpwOL8
No comments