Breaking News

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा था 25 लाख रुपये का ये सवाल, क्या आपको मालूम है सही जवाब?

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सामने केबीसी 13 की हॉटसीट पर छत्तीसगढ़ के पंकज कुमार सिंह विराजमान थे। पंकज कुमार शो में 12, 50,000 जीत कर अगले प्रश्न के लिए आगे बढ़ रहे थे। लेकिन 25 लाख के सवाल पर आ कर वह अटक गए। इस बीच उनकी चारों लाइफलाइन भी खत्म हो चुकी थी। ऐसे में पंकज कुमार ने सूझबूझ के साथ फैसला लिया कि वह 25 लाख के सवाल के लिए नहीं खेलेंगे क्योंकि वह उस सवाल के उत्तर को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थे। क्या आप जानते हैं कि सोमवार को पंकज कुमार से पूछे गए सवाल का सही जवाब क्या था?

दरअसल, केबीसी में अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट पंकज कुमार से पूछा गया कि- ‘अठारहवीं शताब्दी में शुजाउद्दौला ने किस वर्तमान जिले में ‘छोटा कलकत्ता’ नामक किले का निर्माण करवाया था ?’ पंकज के सामने ऑप्शन रखे गए थे- ‘अमेठी, अयोध्या, मुर्शिदाबाद और वाराणसी।’ काफी सोच विचार के बाद भी पंकज इस सवाल का सही उत्तर नहीं दे पाए। ऐसे में उन्होंने शो से क्विट करना ही बेहतर समझा।

अमिताभ बच्चन ने सही जवाब बताने से पहले पंकज को आंसर गेस करने को कहा था, जिसका जवाब उन्होंने दिया था- मुर्शिदाबाद। यह उत्तर गलत था। इस सवाल का सही जवाब था- अयोध्या। सादत खान के उत्तराधिकारी शूजा-उद-दौला ने किले का निर्माण कराया था जिसे छोटा कलकत्ता के नाम से जाना जाता था, हालांकि अब यह किला खंडहर बन चुका है।

बताते चलें, 30 साल के पंकज कुमार सिंह छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चिरमिरी डोमनहिल के रहने वाले हैं। शो से जीती गई रकम से वे अपने घर के पास एक किराना की दुकान खोलना चाहते हैं। पंकज पिछले 15 सालों से रीढ़ की हड्डी से संबंधित एक दुर्लभ बीमारी जुवेनाइल एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस से पीड़ित हैं। हालांकि पंकज बीकॉम ग्रेजुएट हैं लेकिन बेरोजगार हैं। जीती हुई धनराशी से वह अब अपना और अपने माता-पिता का सपना पूरा करेंगे।

शो में पंकज कुमार ने बताया था कि उन्हें जनेलिया डिसूजा एक्ट्रेस के तौर पर बहुत पसंद हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन ने स्पेशल कॉल कर जनेलिया को शो पर वीडियो पर आमंत्रण दिया। इस दौरान जनेलिया ने केबीसी कंटेस्टेंट और फैन पंकज से बात की। पंकज जनेलिया देख कर बोल पड़े थे- आज ही सारी ख्वाहिशें पूरी हो जाएंगी।

The post KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा था 25 लाख रुपये का ये सवाल, क्या आपको मालूम है सही जवाब? appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3ECpH2d

No comments