Breaking News

The Activist का हिस्सा बनने पर प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफ़ी, जानें किस बात पर खड़ा हुआ विवाद

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन रियलिटी शो, ‘The Activist’ का हिस्सा बनने पर बढ़ते विवाद को देखते हुए माफी मांग ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है और कहा है कि उन्होंने शो को समझने में गलती कर दी है। प्रियंका चोपड़ा से पहले शो के मेकर्स ने भी अपने फॉर्मेट को लेकर माफी मांगी थी।

प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपनी पोस्ट में लिखा, ‘पिछले हफ्तों में, मैं आपकी आवाज की ताकत को देखकर प्रभावित हुई हूं। एक्टिविज्म को हमेशा उसके कारण और उनके प्रभावों से ताकत मिलती आई है। जब सब लोग साथ आकर किसी मुद्दे पर अपनी आवाज उठाते हैं तो उसका असर होता ही है। आपकी आवाज भी सुन ली गई है।’

प्रियंका ने अपनी पोस्ट के आगे लिखा, ‘मुद्दे को समझने में शो की तरफ से गलती हुई है। मुझे दुख है कि शो में मेरे हिस्सा लेने से आप लोगो में से कई लोगों को दुख पहुंचा है। हमारा मक़सद बस इस आइडिया के लिए मेहनत कर रहे लोगों को सामने लाना और उसे दूसरों तक पहुंचाना था। मुझे खुशी है कि इस नए फॉर्मेट से उनकी कहानियां सामने आ रही है।’

प्रियंका आगे लिखती हैं, ‘एक्टिविस्ट एक वैश्विक समुदाय है जो हर दिन दुनिया में बदलाव के मकसद से अपना खून पसीना और आंसू बहाता है। लेकिन अक्सर उनकी बातें दुनिया तक पहुंच नहीं पाती। वो बेहद महत्वपूर्ण काम करते हैं जिसे न सिर्फ पहचान मिलनी चाहिए बल्कि इसे सेलिब्रेट भी किया जाना चाहिए।’

किस बात पर हुआ है विवाद: स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण मुद्दों पर काम करने वाले लोगों के शो, ‘The Activist’ के फॉर्मेट पर विवाद उठ खड़ा हुआ है। शो के एक्टिविस्टों के बीच कंपटीशन है जिसे लेकर शो और होस्ट्स, जिनमें प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं, की ट्रोलिंग शुरू हो गई। लोग एक्टिविज्म और कंपटीशन को साथ लाने के खिलाफ हैं। लोग कह रहे हैं कि शो कैपिटलिस्ट और एलिट लोगों का शो बनकर रह गया है।

बता दें, इस शो को प्रियंका चोपड़ा, Julianne,  Moore Usher मिलकर होस्ट कर रहे हैं। इस शो में शामिल कंटेस्टेंट्स को अलग अलग टास्क और चैलेंज से गुजरना होगा। शो के विजेता को प्राइज मनी के साथ साथ जी 20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने का अवसर मिलेगा।

The post The Activist का हिस्सा बनने पर प्रियंका चोपड़ा ने मांगी माफ़ी, जानें किस बात पर खड़ा हुआ विवाद appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/2XCAZ5J

No comments