बॉलीवुड एक्टर बोले- यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलेगी हार, सपा-कांग्रेस मिलकर बनाएंगे सरकार; लोग करने लगे खिंचाई
बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान सोशल मीडिया पर अपने विचार बेबाकी से रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक ट्वीट किया है जिसमें वह कहते हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश आगामी चुनावों में बीजेपी की करारी हार होगी। अपने पोस्ट में एक्टर केआरके बोले- ‘भविष्यवाणी 32-बीजेपी को यूपी में आगामी चुनावों में करारी शिकस्त मिलेगी। बसपा को 10 से कम सीट्स मिलेंगी। कांग्रेस और सपा अगली सरकार बनाएंगे।’
कमाल आर खान के इस पोस्ट को देख कर ढेरों लोगों के कमेंट्स सामने आने लगे। जिया नाम की एक महिला ने कमेंट करते हुए कहा- ‘लिख लो बीजेपी को 280-320 सीटे मिलेंगी और महाराज योगी दोबारा यूपी में वापसी करेंगे। वंदे मातरम।’ धीरज पांडे नाम के शख्स ने कहा- ‘कृपया इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट निकाल कर सेव कर लो रेफरेंस के लिए। यूपी इलेक्शन के बाद मैं इस बारे में आपसे बात करूंगा।’
अजीत यादव नाम के यूजर बोले- ‘डियर ऐसा कभी नहीं होगा। उत्तर प्रदेश में बीजेपी ही आगे भी गवर्नमेंट रहेगी। बाकी पार्टियों के मुकाबले ये पार्टी बहुत सशक्त है।’ नसीब सिंह ने कमेंट कर कहा- ‘भाई वैसे तो मैं आपका बड़ा फैन हूं, लेकिन याद रखें दुबई में बैठे-बैठे आप ऐसे भविष्य तय नहीं कर सकते। याद रखें योगी जी ही इस बार भी सरकार बनाने जा रहे हैं। बस कास्ट की गणित पर ध्यान दें, इसके बाद ही भविष्यवाणी करें।’
अंकित दुबे नाम के यूजर ने कहा- ‘भविष्यवाणी 33-ये ट्वीट यूपी इलेक्शन रिजल्ट के पहले डिलीट हो चुका होगा।’ रॉबर्ट की दस्तक नाम के एक अकाउंट से कमेंट सामने आया- ‘यहां कुछ कंपनियां हैं, जो भविष्यवाणी कर बिलियन बना रही हैं, औऱ आप हैं कि ऐसे अपनी भविष्यवाणी के ज्ञान को व्यर्थ कर रहे हैं। इसे फ्री में दे रहे हैं, वैसे आपने गणित का नाम सुना है या नहीं?’
इससे पहले भी केआरके ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने बसपा और एआईएमआईएम पर निशाना साधा था औऱ दोनों दलों को बीजेपी की बी-टीम करार दिया था। केआरके ने इस दौरान अपील करते हुए कहा था कि इन्हें वोट न दें। केआरके ने अपने पोस्ट में कहा था- ‘मैं आपसे आग्रह करता हूं उत्तर प्रदेश की जनता अपना एक भी वोट मायावती पार्टी या ओवैसी की पार्टी को मत देना क्योंकि ये दोनों ही बीजेपी की टीम बी हैं।’
The post बॉलीवुड एक्टर बोले- यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलेगी हार, सपा-कांग्रेस मिलकर बनाएंगे सरकार; लोग करने लगे खिंचाई appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3nXqZyS
No comments