Breaking News

दीपिका पादुकोण करेंगी पीवी सिंधु की बायोपिक? दोनों को साथ खेलते देख एक्साइट हुए रणवीर सिंह; देखें Video

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बैडमिंटन खेलती नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर इस मोमेंट का वीडियो और कुछ फोटोज शेयर किए। जिसके बाद कई लोगों ने पीवी सिंधु की बायोपिक को लेकर भी कमेंट करना शुरू कर दिया।

आपको बता दें दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि हमारी दिनचर्या का एक खास पल। पीवी सिंधु के साथ कैलोरी बर्न करते हुए। जिस पर उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है।

रणवीर सिंह ने दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि,’मेजर FOMO अटैक।’ दरअसल फोमो (FOMO) एक एक्साइटमेंट की फीलिंग को कहते हैं जब आप सोशल मीडिया पर कुछ देखकर एकदम एक्साइट हो जाएं।

क्या सिंधु की बायोपिक करेंगी दीपिका?

दीपिका ने जैसे ही इस वीडियो और कई फोटोज को शेयर किया तो लोगों ने कमेंट में पूछना शुरू कर दिया कि, क्या दीपिका सिंधु की बायोपिक करेंगी? कई लोगों ने भारत की स्टार शटलर की बायोपिक बनने को लेकर कमेंट किए।

बायोपिक की अटकलें इसलिए और तेज हो गई हैं क्योंकि हाल ही में रणवीर सिंह, पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण को साथ डिनर सेशन में भी देखा गया था। कुछ दिनों के अंदर ही दीपिका और सिंधु दूसरी बार साथ नजर आए हैं, लिहाजा फैंस अब सिंधु की बायोपिक के कयास लगाने लगे हैं।

अगर दीपिका पादुकोण की बात करें तो वे नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। वहीं उनके पिता प्रकाश पादुकोण बैटमिंटन की दुनिया के पॉपुलर चेहरों में से एक हैं। उनका नाम इंडिया के ग्रेट बैडमिंटन प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल है।

गौरतलब है कि पीवि सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचा है। इससे पहले 2016 के रियो ओलंपिक में भी भारत की स्टार शटलर ने सिल्वर मेडल जीता था। इसी के साथ उन्होंने ओलंपिक में दो मेडल लगातार जीतकर इतिहास रच दिया था। ऐसा करने वाली वे पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी थीं।

The post दीपिका पादुकोण करेंगी पीवी सिंधु की बायोपिक? दोनों को साथ खेलते देख एक्साइट हुए रणवीर सिंह; देखें Video appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/2Zbm3Mm

No comments