Breaking News

ऑफ स्क्रीन भी खूब जमती है इन दोनों बहनों की, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट से वायरल हुआ अक्षरा और आरोही का डांस वीडियो

टीवी जगत का सबसे प्रसिद्ध शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ लोगों के दिलों में बस गया है। ये एक पारिवारिक शो है और अब तक के सबसे लंबे चलने वाले शोज में से एक है। कई सालों से ये शो दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहा है। इस शो ने अब तक कई कलाकारों को पहचान दिलाई है। शो में अक्षरा और नैतिक के किरदार ने तो दर्शकों के लिए एक आदर्श बेटे बहू की छाप छोड़ी है। वहीं कुछ समय पहले ही शो में नया लीप आया है, जिसके बाद ये TRP लिस्ट में टॉप 5 पर पहुंच गया है। शो में अक्षरा और आरोही के किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।

शो में अक्षरा का किरदार प्रणाली राठौर और आरोही का किरदार करिश्मा सावंत निभा रही हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों ने शो में एक नई जान भर दी है। शो की कहानी इन्हीं के इर्द गिर्द घूमती है। स्क्रीन पर इन दोनों बहनों की जोड़ी तो कमाल करती ही है। साथ ही ऑफ स्क्रीन भी दोनों की काफी जमती है। शो के सेट पर अक्सर ये दोनों मस्ती करती दिखाई देती हैं। इसी बीच इसी शो के सेट से इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है। जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में इन दोनों ऑन-स्क्रीन बहनों को अक्षरा और आरोही यानी प्रणाली राठौर और करिश्मा सावंत को साथ मजेदार डांस करते देखा जा सकता है। वीडियो में दोनों हालिया रिलीज फिल्म ‘अतरंगी रे’ के सॉन्ग ‘चका चका’ पर जलवें दिखा रही हैं। वीडियो में दोनों का अंदाज और स्टाइल जबरदस्त लग रहा है। वहीं इससे साफ होता है कि शो के सेट पर भी दोनों खूब धमाल करती हैं।

वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो की बात करें तो कुछ समय पहले इसमें लीप आया है और इस लीप के बाद शो में लव ट्रायएंगल को दिखाया जा रहा है। जिसमें आरोही और अक्षरा दोनों ही बहनें एक ही लड़के से प्यार करती हैं। जो एक डॉक्टर है और उसका नाम अभिमन्यु है।

दूसरी तरफ अभिमन्यु अक्षरा से प्यार करता है। शो में अब ऐसा एंगल सामने आ रहा है, जिसमें दोनों ही अपने परिवार के खातिर प्यार को कुर्बान करते हैं। शो में अभिमन्यु और आरोही की शादी की तैयारियां चल रही हैं।

The post ऑफ स्क्रीन भी खूब जमती है इन दोनों बहनों की, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट से वायरल हुआ अक्षरा और आरोही का डांस वीडियो appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3F1FVkh

No comments