Breaking News

अनुराग कश्यप के साथ काम करके गरीब बन गए? तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुए अभिषेक बच्चन, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन

एक्टर अभिषेक बच्चन अपनी अगली फिल्म बोब बिस्वास को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अभिषेक के रोल की काफी तारीफ भी हो रही है। फिल्म के लिए अभिषेक ने कई तैयारियां भी की थीं। इस फिल्म में अभिषेक के साथ चित्रांगदा सिंह भी नज़र आएंगी। अभी अभिषेक और चित्रांगदा फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी क्रम में वह हाल ही में ‘The Kapil Sharma Show’ में पहुंचे थे। यहां दोनों ने शो के होस्ट कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती भी की थी।

शो में सबसे लोकप्रिय ‘पोस्ट का पोस्टमार्टम’ होता है। इसमें इंस्टाग्राम पर स्टार्स की तस्वीर पर लोगों के कमेंट को देखा जाता है। इसमें सोशल मीडिया पोस्ट पर सेलिब्रिटी गेस्ट के कमेंट पढ़े जाते हैं। ये एक पुरानी तस्वीर थी जिसे अभिषेक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। अभिषेक इस तस्वीर में एक सिख युवक के किरदार में नज़र आ रहे हैं और ये उनकी फिल्म मनमर्ज़ियां की तस्वीर है।

अभिषेक बच्चन की इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया था, ‘कहा था न अनुराग कश्यप के साथ काम मत करे, ये गरीब बनाकर छोड़ता है।’ ये कमेंट पढ़ने के बाद अभिषेक और चित्रांगदा जोर से हंसने लगते हैं। शो की गेस्ट अर्चना पूरण सिंह भी ये कमेंट पढ़ने के बाद दंग रह जाती हैं। वह कहती हैं, ‘गरीब अनुराग’। अभिषेक ने इस पोस्ट को साल 2018 में पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन लिखा था, ‘गाना ‘चोंच लड़ाइयां’ की शूटिंग के दौरान। ये ऐसा गाना है जो अभी तक मैंने सबसे तेज शूट किया है। अनुराग कश्यप ने एक घंटे में शूटिंग पूरी कर दी।’

अभिषेक ने आगे लिखा, ‘2 शॉट्स और उन्होंने कर दिया। इसलिए, हमारे पास सेट पर घूमने के लिए बहुत समय था जैसा कि ऊपर की तस्वीर में स्पष्ट है।’ मनमर्जियां में अभिषेक के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी नज़र आए थे। फिल्म ने साल 2018 में बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था और इसके काफी पॉजिटिव रिव्यू भी मिले थे। फिल्म को अभिषेक बच्चन के कमबैक को लेकर देखा जा रहा था और ऐसा ही अभिषेक की एक्टिंग को देखकर लगा भी था। इसके बाद उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया।

The post अनुराग कश्यप के साथ काम करके गरीब बन गए? तस्वीर शेयर करने पर ट्रोल हुए अभिषेक बच्चन, ऐसा था एक्टर का रिएक्शन appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/315oVfb

No comments