Breaking News

GHKKPM: सदा ने बनाया विराट को बम से उड़ाने का प्लान, क्या सई की जिंदगी में होने वाली है अनहोनी?

शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में एक अनहोनी होने को है? क्या विराट की जान खतरे में है। दरअसल, शो में गुढीपाडवा का उत्सव मनाया जा रहा है। कि तभी विराट को हेड क्वॉटर से कॉल आ जाता है कि उसे जल्द से जल्द ड्यूटी के लिए निकलना है। अब इधर सई के दिल विराट के लिए फीलिंग्स का तूफान उमड़ उठा है। सई विराट सर से पूछना चाहती है कि वह उसे कैसा वाला प्यार करते हैं- दोस्त वाला या पति वाला। जैसे तैसे सई की उल्झन दूर हुई है, कि तभी विराट सर उससे दूर चले जाते हैं।

अब कहानी में आगे दिखाया जा रहा है कि विराट अपने मिशन के लिए जंगलों में अपने कमांडर्स के साथ भटक रहा है। तभी उसकी मुलाकात एक नक्सली से होती है। वह नक्सली चेहरा छपा कर विराट पर हमला करता है। उस वक्त विराट अकेला होता है। तभी उस आदमी के चेहरे का गमछा नीचे गिरजाता है। विराट उस शख्स को देख हैरान रह जाता है। वो और कोई नहीं बल्कि उसका खास दोस्त सदा होता है। सदा की जिंदगी में इतना बुरा वक्त आया कि उसे नक्सली बनना पड़ा।

विराट उसकी सारी कहानी सुनता है। अब दूसरी तरफ विराट को मारने की साजिश भी हो रही है। नक्सलियों को नहीं पता कि इस मिशन में सदा का दोस्त आया है। इस बात से उन्हें खासा फर्क भी नहीं पड़ता क्योंकि उन्हें अपनी मांगे मनवानी हैं।

ऐसे में आने वाले एपिसोड में विराट की जान पर बन सकती है। क्या विराट सई सलामत घर पहुंच पाएगा, क्योंकि घर में सब उसका इंतजार कर रहे हैं। सई बिना विराट के त्योहार नहीं मनाने की बात कर रही है। क्या इस बीच सई के लिए कोई बुरी खबर तो नहीं आने वाली?

बतातें, इससे पहले सई और विराट जब कमरे में होते हैं तो वह सई को विश्वास दिलाता है कि वह घर वापस सही सलामत आएगा। इस दौरान विराट ये भी कहता है कि वह सई का हमेशा ऐसे ही इतना अच्छा दोस्त बनकर रहेगा। लेकिन ये बात सुनकर सई के चेहरे पर रौनक नहीं आती क्योंकि वह विराट सर के मुंह से अपने लिए अब कुछ और सुनना चाहती है। विराट जब सई को नीचे लाता है तो दोनों का हाथ एक दूसरे के हाथ में देख कर पत्रलेखा यानी पाखी दीदी चिढ़ जाती है।

The post GHKKPM: सदा ने बनाया विराट को बम से उड़ाने का प्लान, क्या सई की जिंदगी में होने वाली है अनहोनी? appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3D8bGYf

No comments