Breaking News

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को लेकर कांग्रेस नेता ने किया ट्वीट तो गांधी और नरसंहार का जिक्र कर विवेक अग्निहोत्री ने ऐसे दिया जवाब

विवेक अग्निहोत्री ने कांग्रेस नेता शशि थरुर का ट्वीट शेयर किया है। जिसमें शशि थरूर ने लिखा है कि क्या छोटा गांधी पैदा हो सकता है, जो राजनीति में खतरनाक प्रवृत्तियों के सामने हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए खड़े हो सके। इसे शेयर करते हुए विवेक ने शशि थरुर पर तंज कसा है।

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा,”गांधी की हिंदू-मुस्लिम एकता का ब्रांड तब शुरू हुआ जब उन्होंने खिलाफत को मंजूरी दी। जिसके परिणामस्वरूप मोपला और कलकत्ता हिंदू नरसंहार और भारत का विभाजन हुआ। गांधी के खिलाफत 2.0 के ब्रांड के परिणामस्वरूप कश्मीर का हिंदू नरसंहार हुआ। खिलाफत 3.0 की शुरुआत शाहीन बाग से हुई और बाकी हम सब देख सकते हैं।”

विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। सुनील नाम के यूजर ने लिखा,”गांधी भगवान नहीं है, कम से कम महात्मा गांधी ने कोशिश तो की थी।”सेव इंडिया नाम के ट्विटक हैंडल से लिखा गया,”अब जो हो रहा है वो गांधी की नहीं, बल्कि मोदी की वजह से हो रहा है। वो लोग जो अब कुछ कर नहीं पा रहे हैं, गांधी, जिन्नहा, नेहरू को दोषी ठहराते हैं।”

प्रवीन सिन्हा ने शशि थरुर के लिए लिखा,”हिंदू जनसंहार 1990 में बीजेपी की सरकार में हुआ था और आज भी हो रहा है। वो तब भी बीजेपी की हाय सरकार है। अब इसे संयोग कहो या प्रयोग।”एसकेए ने लिखा,”ये एकता के ढोल मदरसों में जाकर बजाओ।”सनी नाम के यूजर ने लिखा, ”1947 का विभाजन और दंगे गांधी की नाक के नीचे ही हुए थे।”

बता दें कि विवेक अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म काली की डायरेक्टर लीना मणिमेकलाई की चुटकी लेते हुए ट्वीट किया था। विवेक अग्निहोत्री ने लीना का ट्वीट शेयर किया, जिसमें लीना ने लिखा था,”मणिमेकलाई ने लिखा कि “मेरी काली क्वीर (एलजीबीटी के जितने भी प्रकार हैं। जो खुद को आदमी, औरत, ट्रांसजेंडर, गे, लेस्बियन या बाइसेक्शुअल… कुछ भी नहीं मानते) है,वो स्वतंत्र आत्मा हैं, वो पितृसत्ता पर थूकती हैं, वो हिंदुत्व को ध्वस्त और पूंजीवाद को नष्ट करती हैं। वो अपने हजारों हाथों से सभी को गले लगाती हैं।”



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/nr73zU2

No comments