Breaking News

शादी से ठीक पहले तोड़ी थी सगाई! विवादों के बीच ‘अंगूरी भाबी’ ने छोड़ा था ‘Bhabi Ji Ghar Par Hai’; ऐसी रही शिल्पा शिंदे की जर्नी

Bhabi Ji Ghar Par Hai शो की ‘अंगूरी भाभी’ बन घर-घर में लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे का आज जन्मदिन है। Bigg Boss 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे आज अपना 44वां जन्मदिन मना रहीं हैं। शिंदे अपनी एक्टिंग के लिए तो चर्चाओं में रहीं हीं, विवादों को लेकर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

विवादों के कारण छोड़ा भाबी जी घर पर है शो- शिल्पा शिंदे शो की सबसे लोकप्रिय कलाकार थीं। लोग उनके चुलबुले अंदाज़, भोलापन और उनके डायलॉग, ‘सही पकड़े हैं’ के दीवाने थे। लेकिन उन्होंने अचानक ही शो छोड़ने का फैसला कर लिया था। ऐसी खबरें आईं कि फीस को लेकर मेकर्स से उनकी अनबन हो गई थी।

बताया गया कि उनके सह कलाकारों से भी उनका विवाद हुआ था। शिल्पा ने मेकर्स पर कई आरोप लगाए कि उनका मानसिक शोषण किया गया। वहीं शो के मेकर्स की तरफ़ से बताया गया कि सेट पर शिल्पा का व्यवहार उचित नहीं होता था। अब शो में शिल्पा की जगह शुभांगी अत्रे काम करतीं हैं।

बिग बॉस के दौरान विकास गुप्ता से विवाद, सिद्धार्थ शुक्ला पर लगाए थे गंभीर आरोप- शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता जिस समय बिग बॉस 11 का हिस्सा थे तब दोनों में जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी। शिल्पा ने विकास पर आरोप लगाया था कि विकास के कारण ही उन्हें ‘भाबी जी घर पर है’ शो छोड़ना पड़ा।

वहीं बिग बॉस 13 के फिनाले से तुरंत पहले शिल्पा शिंदे ने यह खुलासा करके सबको चौंका दिया था कि वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान शुक्ला पर आरोप लगाया कि साथ रहने के दौरान वो उनके साथ गाली-गलौच और मारपीट करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ एसिड अटैक की धमकी भी देते थे

शादी के पहले तोड़ी रोमित राज संग सगाई- शिल्पा शिंदे ने अपने से 3 साल छोटे रोमित राज को डेट किया था। उनकी सगाई भी हो गई थी और 29 नवंबर 2009 को दोनों की शादी तय हुई थी। शादी के कुछ समय पहले ही शिल्पा ने रोमित से यह कहते हुए सगाई तोड़ दी कि वो उनके बर्ताव से खुश नहीं थीं।

The post शादी से ठीक पहले तोड़ी थी सगाई! विवादों के बीच ‘अंगूरी भाबी’ ने छोड़ा था ‘Bhabi Ji Ghar Par Hai’; ऐसी रही शिल्पा शिंदे की जर्नी appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3BkOTIc

No comments