Breaking News

अभी आपको और ज़लील होना बाकी है- लाइव डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़क गए संबित पात्रा, देखें आगे क्या हुआ

न्यूज 18 इंडिया की लाइव डिबेट में अमिश देवगन के सामने बीजेपी नेता संबित पात्रा और कांग्रेस प्रवक्ता अभय दूबे के बीच तीखी बहस छिड़ गई। इस बहस के दौरान संबित पात्रा कांग्रेस प्रवकता पर बुरी तरह से भड़क गए। इस दौरान बीजेपी नेता ने कांग्रेस के लिए कहा-‘अभी आपको और जलील होना बाकी है।’ उन्होंने आगे कहा कि- कांग्रेस से ज़्यादा नेशनल इंटरेस्ट को कोई नुक़सान नहीं पहुंचा सकता।

दरअसल, कांग्रेस प्रवक्ता अभय दूबे ने मोदी सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा था कि- ‘सरकार बैक डोर से डील कर रही है।’ ऐसे में लाइव डिबेट में अमिश देवगन संबित पात्रा से पूछते हैं- ‘ये बड़ा गंभीर आरोप है कि बैक डोर से सरकार डील कर रही है।’

संबित पात्रा जवाब में कहते हैं- ‘देखिए जहां तक नेशनल इंट्रस्ट का सवाल है, उसको हार्म करने के लिए कांग्रेस से अधिक कोई और काम नहीं कर सकता। ये हमेश ही ऐसा करते हैं। अब ये कह रहे हैं कि बंद दरवाजों के अंदर जो बात थी वह कॉन्फिडेंशियल थी। मैं तो यहां कुछ कहूंगा नहीं। इस विषय पर गंभीर चर्चा हो चुकी है।’

संबित पात्रा कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़कते हुए आगे कहते हैं- ‘अरे ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहने वाले, थोड़ा तो शर्म करिए। अभी तो आप लोगों को और जलील होना बाकी है। एयर स्ट्राइक तक पर आपने विश्वास नहीं किया।’

तालिबान को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था-‘मोदी सरकार ने कहा कि तालिबान को वहां सत्ता सौंप दी जानी चाहिए’। ये सुनते ही पात्रा कहते हैं- कहां कहा है मोदी जी ने ये सब? क्या लगा रखा है इन्होंने?

इस बात पर अमिश देवगन ने भी रिएक्ट किया औऱ कहा- ये क्या कह रहे हैं आप, बहुत बड़े आरोप लगा रहे हैं। अंदर आप कुछ बोल रहे हैं बाहर आप कुछ बोल रहे हैं। आनंद शर्मा ने ये कहा?जानकारी दीजिए किसी ने कहा ये? तभी कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि- ‘अंदर जो बोला गया वो कॉन्फिडेंशियल है। वो भारत के हित की बात है इसलिए मैं उसे व्यक्त नहीं कर सकता।’

The post अभी आपको और ज़लील होना बाकी है- लाइव डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता पर भड़क गए संबित पात्रा, देखें आगे क्या हुआ appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3kwFu9o

No comments