Breaking News

मुंबई और जालंधर में आलीशान घरों के मालिक हैं हरभजन सिंह, एक्ट्रेस पत्नी गीता बसरा ही हैं आशियानों की इंटीरियर डिजाइनर

भारत के दिग्गज स्पिनरों में से एक हरभजन सिंह अपने खेल के साथ-साथ अपनी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। उनकी पत्नी गीता बसरा का बॉलीवुड से नाता है तो मॉडर्न लाइफस्टाइल होना तो लाजिमी है। दोनों जालंधर और मुंबई स्थित आलीशान बंगलों के मालिक हैं। खास बात ये है कि दोनों की आशियानों की इंटीरियर डिजाइनर खुद गीता बसरा ही हैं।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह और गीता बसरा मुंबई की एक हाईराइज़िंग बिल्डिंग के शानदार अपार्टमेंट में रहते हैं। चूंकि यह बिल्डिंग सी-फेसिंग है, तो हरभजन और गीता के घर से अरब सागर का खूबसूरत और दिलकश नज़ारा दिखता है।

अपने घर का इंटीरियर गीता ने खुद डिजाइन किया है। उन्होंने हल्के रंगों और सोबर इंटीरियर मटीरियल के साथ अपने घर को इंग्लिश होम का टच दिया है। लिविंग रूम की ओर नजर डालें तो यहां एक्ट्रेस ने व्हाइट, ग्रे, आइवरी जैसे सोबर कलर्स का इस्तेमाल किया है।

इसके अलावा यहां राउंड शेप में ग्रे कलर्स के सोफे भी रखे गए हैं। खिड़कियों पर ऑफ व्हाइट और ग्रे शेड के पर्दे हैं और कांच की सेंटर टेबल भी मौजूद है।

30 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं रोहित शर्मा और रितिका सजदेह, सिंगापुर के मशहूर डिजाइनजर ने हिटमैन के बंगले को किया है डिजाइन

लिविंग रूम की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं वहां मौजूद वॉल पेंटिंग्स। वहीं घर को इको-फ्रेंडली बनाते हैं नेचुरल इंटीरियर प्लांट्स, लग्ज़री आर्ट पीसेज़ और फ्लावर पॉट्स।

डायनिंग एरिया का आकर्षण है वहां बनी मिरर वॉल। ये जगह गीता बसरा की फेवरिट फोटो प्लेस बताई जाती है। हरभजन और गीता के इस लैविश घर में हरे-भरे पौधों का बेहद सुंदरता से इस्तेमाल किया गया है। दोनों ने बालकनी एरिया को इन पौधों से सजाया है। वहीं दीवारों पर खास टाइल्स लगाई गई हैं जिनपर पेड़ और पौधों के मोटिव्स बने हुए हैं।

ये तो बात हो गई टर्बनेटर के मुंबई स्थित घर की। भज्जी और गीता का जालंधर में भी एक आलीशान घर है। इस घर का भी इंटीरियर उनकी एक्ट्रेस पत्नी ने ही डिजाइन किया है। इस घर की खास बात ये है कि इसमें सोलर पैनल्स लगे हुए हैं।

इस घर में सोलर एनर्जी का प्रयोग किया जाता है। उनका ये घर तीन मंजिल का है जिसकी कीमत तकरीबन 7 करोड़ रुपए बताई जाती है। ये हरभजन सिंह का होम टाउन भी है। इसी घर से उनकी और गीता बसरा की शादी भी हुई थी।

The post मुंबई और जालंधर में आलीशान घरों के मालिक हैं हरभजन सिंह, एक्ट्रेस पत्नी गीता बसरा ही हैं आशियानों की इंटीरियर डिजाइनर appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3CbYb9f

No comments