Breaking News

इस आदमी में आतंकवादी नज़र आता है- वीरदास की कविता पर बिफरे फिल्ममेकर, बॉलीवुड एक्टर भी देने लगे साथ

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन वीरदास के उस वीडियो पर फिल्ममेकर अशोक पंडित भी बुरी तरह से भड़क गए है जिसमें वीरदास ‘टु इंडिया’ का जिक्र कर रहे हैं। वीरदास के इस वीडियो की वजह से वे सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे हैं। ऐसे में अशोक पंडित ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कहा- ‘मुझे इस आदमी में एक आतंकवादी नजर आता है।’

इतना ही नहीं अशोक पंडित मांग करते हुए कहते हैं कि वीरदास की इस हरकत के लिए उन्हें अरेस्ट करना चाहिए। अशोक पंडित ने गुस्साते हुए एक ट्वीट किया- ‘मुझे इस आदमी में टेररिस्ट नजर आ रहा है। ये उन स्लीपरसेल्स मेंबर्स में से एक है जो देश के खिलाफ जंग छेड़ते हैं, बाहर जाकर देश को बदनाम करते हैं। इन्हें तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।’

अशोक पंडित के इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी उनकी बात को सपोर्ट किया और कहा- ‘आपकी बात से सहमत भाईसाहब।’ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी वीरदास की इस कविता पर अपना गुस्सा जाहिर किया और गिरफ्तारी की मांग की। थी। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने वीरदास और उनकी कविता के खिलाफ कहा था कि ये ‘देशविरोधी’ स्वर है। कंगना ने भी वीरदास की गिरफ्तारी की मांग की थी। इस पोस्ट को देख ढेरों लोगों के गुस्से भरे रिएक्शन सामने आने लगे।

सुबरत नाम के यूजर ने कहा- ‘इसे जल्दी से जल्दी गिरफ्तार किया जाए। बाहर के देश और फोरम में जाकर अपने देश को यूं बदनाम किया जा रहा है। इसका पासपोर्ट भी सस्पेंड किया जाए।’ रईस नाम के एक यूजर ने लिखा- उसने कुछ नहीं कहा बस सच कहा है।

बता दें, एक्टर वीरदास का एक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया गया जिसे उन्होंने अपने इंस्टा से भी शेयर किया था। इसमें वह वॉशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में नजर आ रहे हैं। यहां वीरदास ने ‘2 इंडिया’ नाम से एक कविता अंग्रेजी में पढ़ी। इस कविता में उन्होंने दो तरह के भारत का जिक्र किया था।

अपने मोनोलॉग में वीरदास कहते सुनाई देते हैं- ‘मैं दो किस्म के भारत से आता हूं।’ इस वीडियो में वीर दास देश की अंदरूनी समस्याओं का जिक्र करते हैं। वीडियो में वीर कहते सुने जाते हैं- ‘मैं भारत का हूं जहां हम दिन में तो महिलाओं को पूजते हैं पर रात होते ही उनके साथ गैंप रेप जैसी घटनाएं हो जाती हैं।’

The post इस आदमी में आतंकवादी नज़र आता है- वीरदास की कविता पर बिफरे फिल्ममेकर, बॉलीवुड एक्टर भी देने लगे साथ appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/30zKPqO

No comments