कॉमेडियन वीर दास ने अमेरिका के लाइव शो में दिया भारत विरोधी बयान! हो रहे ट्रोल; पोस्ट कर एक्टर ने जोड़े हाथ
बॉलीवुड एक्टर और कॉमीडियन वीर दास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह अमेरिका में दिए अपने विवादित मोनोलॉग की वजह से बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीर दास की कही बातों को लेकर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कंगना रनौत भी वीर दास के इस वीडियो पर बिफरती नजर आईं तो वहीं एक्टर के खिलाफ मुंबई और दिल्ली में भी शिकायत दर्ज हुई।
क्या है मामला: दरअसल, वीरदास का एक वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह वॉशिंगटन डीसी के जॉन एफ कैनेडी सेंटर में ‘2 इंडिया’ का जिक्र करते हैं। अपने मोनोलॉग में वीर दास कहते सुनाई देते हैं- ‘मैं दो किस्म के भारत से आता हूं।’ इस वीडियो में वीर दास देश की अंदरूनी समस्याओं का जिक्र करते हैं।
वीडियो में वे कोरोना की लड़ाई से लेकर किसानों के प्रदर्शन तक का जिक्र करते हैं। वीडियो में जिस अंदाज में वीर दास देश के लिए बोल रहे हैं उनके शब्दों को ‘देश के खिलाफ’ माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को देश विरोधी कहा जा रहा है।
वीडियो में वीर कहते सुने जाते हैं- ‘मैं भारत का हूं जहां हम दिन में तो महिलाओं को पूजते हैं पर रात होती ही उनके साथ गैंप रेप जैसी घटनाएं हो जाती हैं।’
इन चीजों को खुले मंच पर बोलने को लेकर उन्हें देश विरोधी भी कहा जा रहा है। ऐसे में अब वीर दास ने भी अपने वीडियो को लेकर सफाई पेश की है। वीरदास ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर कहा है कि उनका मकसद देश का अपमान करना नहीं था। उन्होंने देश को महान भी बताया है।
वीडियो को लेकर अपने पोस्ट में वीरदास ने हाथ जोड़ते हुए लिखा- ‘मैंने उस वीडियो में दो भारत की बात की है जो एक दूसरे से काफी अलग हैं। जैसे कि किसी भी देश में धूप छांव होती है, अच्छाई और बुराई होती है। यहां सब कुछ साफ होता है।’ उन्होंने अपने बयान में आगे कहा, ‘वहां देशभक्ति से भरी तालियों की गड़गड़ाहट थी। ये सब उस देश के लिए था जिसे हम सभी प्यार करते हैं। जिसपर विश्वास करते हैं और जिस पर हमें गर्व है।’ बता दें, कंगना रनौत भी वीरदास के इस वीडियो पर भड़कती हुईं नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर कहा कि ‘ऐसा काम आतंकवाद से कम नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।’
The post कॉमेडियन वीर दास ने अमेरिका के लाइव शो में दिया भारत विरोधी बयान! हो रहे ट्रोल; पोस्ट कर एक्टर ने जोड़े हाथ appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3ciAfGT
No comments