Breaking News

जब सिनेमाघर में अकेले मूवी देख रही थीं जीनत अमान, एक अजनबी पास बैठ महसूस कराने लगा असहज; लंदन की सड़कों पर करने लगा था पीछा

19 साल की उम्र से मॉडलिंग कर फिल्मों में एंट्री मारने वालीं जीनत अमान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया। हलचल, हरे रामा हरे कृष्णा, हीरा पन्ना और सत्यम शिवम सुंदरम जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस की बोल्डनेस ने लोगों के दिल जीत लिए थे। ऐसे में जीनत अमान को देश विदेश में भी खास पहचान मिल गई थी। उस जमाने की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस जीनत एक बार लंदन में अपनी एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर रही थीं।

एक दिन फिल्म की शूटिंग को रद्द कर दिया गया था ऐसे में जीनत के पास खुद के साथ समय बिताने का काफी वक्त था। तो उन्हें तय किया कि जीनत होटल में ही समय व्यतीत करेंगी। लेकिन फिर उनका मन फिल्म देखने का किया। जिसके बाद रेडी होकर वह लंदन के एक सिनेमाघर में फिल्म देखने जा पहुंचीं। उस वक्त थिएटर में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। आधे से ज्यादा सीट्स खाली थीं। ऐसे में जीनत बड़े सुकून के साथ एक आरामदायक सीट पर जा बैठीं।

तभी एक अंजान शख्स जीनत के ठीक बगल वाली सीट में आ बैठा। जीनत फिल्म देखने में काफी बिजी थीं तो उन्हें अहसास नहीं हुआ कि वह शख्स जब से आया है उन्हें ही घूर रहा है। जब जीनत को इस बात का अंजादा हुआ तो वह अचानक चौंक गईं। जीनत की दिल की धड़कनें बढ़ने लगी थीं। वह चुपचाप उस जगह से उठीं और किसी दूसरी सीट पर जा बैठीं। कुछ वक्त बाद वह शख्स भी उनके पास आकर उसी जगह बैठ गया।

जीनत ने फिर जगह बदली तो अजनबी शख्स फिर जीनत के पीछे चल दिया और उसी जगह पर बैठ गया जहां एक्ट्रेस बैठीं। अब जीनत ने तय किया कि उन्हें इस जगह से चले जाना चाहिए। ऐसे में जीनत वापस होटल की तरफ जाने लगीं। हैरानी की बात ये थी कि उस शख्स की इतनी हिम्मत हो गई कि वह जीनत के पीछे पीछे उनके होटल तक आ पहुंचा।

जब जीनत अमान नहीं रुकीं तो शख्स ने उनका रास्ता आगे से रोक दिया और कॉम्पलिमेंट कर कहा कि- आप की खूबसूरती अद्वितीय है। क्या हम साथ कॉफी पी सकते हैं। ये सुन कर जीनत ने उस शख्स को ऊपर से नीचे तक देखा और सोचा कि अगर उन्होंने अभी हां कह दिया तो ये सिरफिरा आशिक पीछे पड़ जाएगा। ऐसे में जीनत ने उसे गुस्से भरे अंदाज में कहा कि खबरदार मेरा पीछा किया तो, तुम्हें अरेस्ट करवा दूंगी। जीनत का गुस्सा देख उस अंजान शख्स की हवा टाइट हो गई और वह वहां से भाग खड़ा हुआ।

The post जब सिनेमाघर में अकेले मूवी देख रही थीं जीनत अमान, एक अजनबी पास बैठ महसूस कराने लगा असहज; लंदन की सड़कों पर करने लगा था पीछा appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/32hWw5R

No comments