धर्मेंद्र ने सनी देओल संग उठाया वादियों का लुत्फ, ट्रिप में और बढ़ा बाप-बेटे का प्यार; पोस्ट शेयर कर एक्टर ने किया खुलासा
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र इन दिनों अपने बड़े बेटे सनी देओल के साथ मनाली में छुट्टियां मना रहे हैं। मनाली में रहते हुए भी वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं और लगातार उनके साथ अपनी ट्रिप की फोटोज और वीडियोज साझा कर रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में धर्मेंद्र अपने बेटे संग वादियों का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। खास बात तो यह है कि इस ट्रिप ने धर्मेंद्र और सनी देओल के बीच बाप-बेटे के प्यार को और भी बढ़ा दिया है। इस बात का खुलासा खुद ही मैन ने अपनी पोस्ट के जरिए किया है।
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने बेटे के साथ वादियों में पोज देते हुए नजर आए। इस फोटो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने बताया कि यह ट्रिप काफी खास थी, क्योंकि इस ट्रिप पर उनका शर्मिला बेटा उनके और भी करीब आ गया। धर्मेंद्र ने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा, “दोस्तों, आज मैं बहुत खुश हूं।”
धर्मेंद्र ने सनी देओल के साथ अपनी फोटो को साझा करते हुए आगे लिखा, “मेरा प्यारा बेटा खूबसूरत ट्रिप के लिए मुझे हिमाचल ले आया। यह बहुत ही खास ट्रिप थी। एक शर्मिला और अंतर्मुखी सनी अपने बूढ़े पिता के साथ खूब फ्रेंडली हो रहा था।”
उनकी इस फोटो पर सोशल मीडिया यूजर ने भी खूब कमेंट किये। वहीं एक्टर बॉबी देओल ने हार्ट शेप इमोजी साझा कर धर्मेंद्र की तस्वीर पर रिएक्शन दिया।
फोटो से इतर धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो भी साझा किया। वीडियो में धर्मेंद्र और सनी देओल साथ बैठकर हिमाचल की वादियों का लुत्फ उठाते हुए नजर आए। उन्होंने इस ट्रिप के लिए बेटे सनी देओल को थैंक्यू भी कहा। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “एक दुर्लभ सुखद यात्रा। जहां एक शर्मीला और अंतर्मुखी बेटा अपने पिता के करीब आ गया।”
बता दें कि धर्मेंद्र के अलावा सनी देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो साझा किया था, जिसमें वह अपने पिता के साथ टेंट में बैठे नजर आ रहे थे। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “केवल हम दोनों, जो आसमान में महल बना रहे हैं।”
बता दें कि सनी देओल आज भी अपने पिता से काफी डरते हैं। एक इंटरव्यू में सनी देओल ने बताया था कि अगर वह धर्मेंद्र को किसी कमरे में बैठा देखते थे तो वहां जाते तक नहीं थे। क्योंकि उन्हें लगता था कि कहीं उन्हें उनके पिता से डांट न पड़ जाए।
The post धर्मेंद्र ने सनी देओल संग उठाया वादियों का लुत्फ, ट्रिप में और बढ़ा बाप-बेटे का प्यार; पोस्ट शेयर कर एक्टर ने किया खुलासा appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3xbrM1H
No comments