Breaking News

The Kapil Sharma Show: रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के सामने कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा पर कसा तंज! मजाकिया अंदाज में कह डाली ऐसी बात

The Kapil Sharma Show: कपिल के शो पर रानी मुखर्जी और सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के प्रमोशन के लिए आए थे। इस दौरान कपिल के शो में जब कृष्णा अभिषेक की स्टेज संभालने की बारी आई तो उन्होंने रानी और सैफ के साथ खूब मस्ती की। लेकिन मस्ती के बीच में उन्होंने गोविंदा मामा का नाम लिए बगैर अपने परिवार की लड़ाई का जिक्र भी कर दिया।

दरअसल शनिवार के एपिसोड में कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा मामा संग चल रहे झकड़े पर चुटकी ली। वहीं इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी कश्मीरा को लेकर भी मजाक उड़ाया। शो में रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के अलावा एक्ट्रेस शरवरी और सिद्धांत चतुर्वेदी भी आए हुए थे।

जब रानी मुखर्जी अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 का जिक्र कर रही थीं तब कृष्णा की मस्ती शुरू हो गई। रानी ने कहा था- हमारी फिल्म में दो बंटी और दो बबली हैं। क्योंकि ये बंटी और बबली 2 है। इस पर कृष्णा अभिषेक कहने लगे-सिंघम 2 भी आई थी उसमें तो दो अजय देवगन नहीं थे। इस दौरान उन्होंने कहा- ‘मेरे को फिल्म इंडस्ट्री का सब पता रहता है, मेरी पूरी फैमिली फिल्म इंडस्ट्री में है। वो अलग बात है आज कल मैं परिवार में नहीं हूं।’

कृष्णा ने आगे रानी मुखर्जी की एक फिल्म का जिक्र किया जिसमें उनकी पत्नी कश्मीरा भी थीं। फिल्म ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ के बारे में बात करते हुए कृष्णा ने कहा कि उनकी फिल्म में उन्हें सिर्फ एक ही चीज अच्छी नहीं लगी और वह थी कश्मीरा शाह।

बता दें, कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच काफी समय से खटपट चल रही है। ऐसा भी हुआ था जब एक बार गोविंदा ने कृष्णा पर लाइव शो पर हाथ उठा दिया था। हालांकि उस वक्त इसे मजाक के तौर पर ले लिया गया था। कुछ वक्त पहले जब गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहुजा के साथ शो पर आए थे तब कृष्णा ने कपिल के शो पर उस दिन परफॉर्म करने से इनकार भी कर दिया था। वहीं गोविंदा ने भी इस बात पर रिएक्ट किया था।

The post The Kapil Sharma Show: रानी मुखर्जी और सैफ अली खान के सामने कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा पर कसा तंज! मजाकिया अंदाज में कह डाली ऐसी बात appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3DgKnvB

No comments