Breaking News

अंधेरे में लड़की ने मांगी मदद, तभी पीछे से बदमाशों ने कार पर बोल दिया धावा; VIDEO शेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- हालात नहीं सुधरे तो कुछ ऐसा रहेगा भविष्य

अंधेरी रात में सुनसान रास्तों पर मदद की गुहार लगाते लोग राहगीरों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे दिल्ली का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवती सुनसान रास्ते पर वहां से गुजरते युवकों को रोकती है और फिर मदद की गुहार लगाती है। मदद के नाम पर जब वह युवकों को अपनी बातों में उलझा रही थी तो उसी दौरान सामने से कुछ युवक लाठी डंडों के साथ कार पर धावा बोल देते हैं, युवक तो वहां से किसी तरह निकल जाते हैं लेकिन यह घटना कई सवालों को जन्म दे गई।

इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने लिखा कि कुछ इस तरह का भविष्य हमारा इंतजार कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है, तेल के दामों में इजाफा हो रहा है, बेरोजगारी बढ़ रही है, उसे देखते हुए इस तरह की कई घटनाएं आने वाले दिनों में देखने को मिल सकती हैं। क्योंकि इस आर्थिक संकट के दौर में बिजनेस करना भी आसान नहीं है। रिचा चड्ढा ने कहा कि तैयार रहें इस तरह की स्थिति के लिए।

The post अंधेरे में लड़की ने मांगी मदद, तभी पीछे से बदमाशों ने कार पर बोल दिया धावा; VIDEO शेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस बोलीं- हालात नहीं सुधरे तो कुछ ऐसा रहेगा भविष्य appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/2YJFdsS

No comments