Breaking News

Yeh Rishta Kya Kehlaha Hai, Highlights: आरोही संग निभाई जा रही चुन्नी चढ़ाई की रस्म, देख उड़े अभिमन्यु के रंग; फिर हुआ कुछ ऐसा

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में बेहद दिलचस्प मोड़ आ गया है। अक्षरा के साथ जो रस्में निभाई जानी चाहिए, वह सब आरोही के साथ निभाई जा रही हैं। वहीं अक्षरा चुपचाप एक कोने में खड़े होकर ये सब देख रही है। अभिमन्यु ये सब देख कर हैरान है कि आखिर ये सब हो क्या रहा है? आरोही की ओवर एक्साइटमेंट तब खत्म होती है जब अभिमन्यु अचानक से सारी रस्में रुकवा देता है।

ये देख कर सब स्तब्ध हो जाते हैं कि आखिर अभिमन्यु ऐसा क्यों कर रहा है, दूसरी तरफ अक्षरा के रंग उड़े हुए हैं। वह अभिमन्यु से प्यार भी करती है और अपनी बहन की नफरत भी नहीं झेलना चाहती। अक्षरा चुप खड़ी रहती है। अभिमन्यु की मां मंजरी कहती है कि अभिमन्यु आरोही के पास आ कर बैठे और रस्में अदा करें। लेकिन अभिमन्यु तब अपनी मां से कहता है कि ‘ये तिलक नहीं हो सकता। ये रिश्ता नहीं हो सकता।’ क्योंकि वह आरोही से नहीं अक्षरा से प्यार करता है।

अक्षरा ये सुन कर खुश भी होती है और घबरा भी जाती है। अभिमन्यु अक्षरा के करीब जाता है औऱ पूछता है कि बोलो अक्षरा सच बोलो क्या है, ताकि कन्फ्यूजन दूर हो सके। इधर, आरोही का चेहरा उतर गया है। आरोही गुस्से से लाल हो गई है और उसकी आंखों से आंसू बहने लगे। आरोही को सिर्फ अक्षरा पर गुस्सा आ रहा है कि इसबार भी उसकी खुशियों के आड़े अक्षरा आई है।

इधर अक्षरा बेवजह के गिल्ट में है। अभिमन्यु अक्षरा के पास मां का दिया वो कड़ा लाता है जो कि अक्षरा के हाथों से गिर जाता है। बाद में अक्षरा उसे उठाती है और टेबल पर रख देती है। अब सारा गोयनका परिवार गुस्से में है कि उनकी दोनों बेटियों की फीलिंग्स के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

ऐसे में अक्षरा आरोही का भाई कायरव गुस्से में बिफरता है और अभिमन्यु से कहता है कि वह कन्फ्यूजन क्रिएट कर रहा है। ऐसे में कायरव और अभिमन्यु के बीच कहा सुनी हो जाती है। कायरव अभिमन्यु पर जब आरोप लगाता है तो फिर अभिमन्यु अपने प्यार का सबूत देता है और कहता है कि जब से मैं अक्षरा से मिला तब से उसे प्यार करता हूं। वह कायरव को अक्षरा का ब्रेसलेट भी दिखाता है जिसके बाद अक्षरा देखती रह जाती है। वहीं कायरव भी चुप होजाता है। वहीं आरोही भी अक्षरा को देखती रह जाती है।

अब आगे क्या होगा? क्या इतना कुछ होने के बाद गोयनका परिवार बिरला परिवार से रिश्ता जोड़ेगा? क्या कायरव अभिमन्यु को अक्षरा की जिंदगी में अब आने देगा? क्या अक्षरा अभिमन्यु का साथ देगी? अगर हां तो क्या होगा आरोही का रिएक्शन? जानना बहुत दिलचस्प होने वाला है।

The post Yeh Rishta Kya Kehlaha Hai, Highlights: आरोही संग निभाई जा रही चुन्नी चढ़ाई की रस्म, देख उड़े अभिमन्यु के रंग; फिर हुआ कुछ ऐसा appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3nk6hZt

No comments