Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Spoiler Alert: आरोही की पीठ पीछे अक्षरा-अभिमन्यु ने बनाया मिलने का प्लान!
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ‘शो ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिमन्यु तिलक वाले दिन गोयनका हाउस से निराश होकर चला जाता है और अपना आपा खो बैठता है। बिरला परिवार बेटे अभि के लिए परेशान हो जाते हैं और उसके पीछे दौड़ते हैं। इधर, गोयनका परिवार में आरोही का नाटक शुरू हो जाता है और वह अक्षरा को हर चीज का जिम्मेदार ठहराने लगती है।
अब आगे क्या होगा? कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि जल्द ही अक्षरा और अभिमन्यु एक दूसरे का फिर से हाथ थामते दिखेंगे। जी हां, गोयनका और बिरला परिवार में इतनी बहस होने के बाद अक्षरा और अभि एक दूसरे से अपना रिश्ता नहीं तोड़ पाएंगे। ऐसे में अक्षरा आने वाले वक्त में अभि से मिलना चाहेगी। अभि तो ये चाहता ही है ऐसे में वह भी अक्षरा से मिलने जा पहुंचेगा। अक्षरा घर में किसी को बिना बताए आरोही की पीठ पीछे अभि से मिलने जाएगी। अक्षरा कार लेकर सीधा अभि के पास पहुंचेगी तो दूर से ही अभि उसे देख लेगा और दौड़कर उसके पास पहुंचेगा।
इस बीच अक्षरा और अभि क्या बात करेंगे ये जानना बेहद दिलचस्प होने वाला है। लेकिन दूसरी तरफ आरोही तो बुरी तरह से नाराज है। आरोही बेचारी अक्षरा पर इस बार भी सारा गुस्सा निकाल रही है। बता दें, अब तक शो में दिखाया गया कि बिरला परिवार के जाते ही आरोही अक्षरा को बुरा भला कहने लगी। इतना ही नहीं गुस्से में आरोही ने अपनी मां के झुमके और बिरला परिवार की तरफ से चढ़ायी गई चुन्नी भी उसने अक्षरा के हाथों में दे मारी और कहा कि तुम ही बन जाओ दुल्हन कर लो तुम ही शादी।
हालांकि इससे पहले दिखाया गया था कि अभिमन्यु ने साफ तौर पर सबके सामने कहा कि वह आरोही से नहीं बल्कि अक्षरा से प्यार करता है। अक्षरा उस वक्त चुपचाप खड़ी रही। वह सबके सामने सहमी खड़ी रही। अभिमन्यु अक्षरा को अपने प्यार की दुहाई देता रहा कि कुछ बोलो, नहीं तो सब उसे और उसके प्यार को गलत समझेंगे। लेकिन अक्षरा मूक बनकर खड़ी रही। अभिमन्यु को ये बात दिल पर लग गई और वह वहां से सब छोड़कर चला गया।
The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Spoiler Alert: आरोही की पीठ पीछे अक्षरा-अभिमन्यु ने बनाया मिलने का प्लान! appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3oHhCBZ
No comments