Breaking News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हार बर्दाश्त नहीं कर पाई आरोही, काट ली हाथ की नस; क्या ये है अक्षरा-अभि के बीच आने का प्लान?

शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आरोही ने खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया है। अक्षरा और अभिमन्यु के बीच में आने के लिए अक्षरा ने ये रास्ता चुना है। दरअसल, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अभिमन्यु को फोन कर उससे मिलने के लिए कहेगी। वहीं अभिमन्यु भी बेहद खुश हो जाएगा और उससे मिलने के लिए उतावला हो जाएगा।

अभिमन्यु की मां मंजरी ने अपने बेटे को सलाह दी है कि अगर वह अक्षरा से सच्चा प्यार करता है औऱ उतना ही प्यार अक्षरा भी अभि से करती है तो उसे अपने प्यार को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए। ऐसे में अभि ठान लेता है कि अब वह अक्षू को अपना बनाकर ही रहेगा, क्योंकि उसे पता है कि अक्षू उससे कितना प्यार करती है।

इधर,आरोही ने घरवालों की बात सुन ली है कि वह अब आरोही की जगह अक्षरा को अभि की दुल्हन बना देते हैं। इससे आरोही को गहरा धक्का लगेगा। आरोही गुस्से में आ जाएगी और अक्षरा की स्माइली वाली रंगोली बिगाड़ते हुए अपने कमरे में चली जाएगी। दिवाली की सुबह है और सभी अपने कामों में व्यस्त हैं। जहां अक्षरा ने आरोही के चेहरे की मुस्कान लाने के लिए स्माइली वाली रंगोली बनाई थी, आरोही उसेदेख कर गुस्सा रही है। ऐसे में वह सुसाइड अटेंप्ट कर लेती है। वह अपने हाथ की नस काट देती है। कि तभी घरवाले देख लेते हैं।

अब आगे क्या होगा? क्या बिरला परिवार की वजह से जो गोयनका परिवार को सहना पड़ रहा है उसके बाद क्या अक्षरा के दादा अभिमन्यु से उसकी शादी के लिए मानेंगे? अक्षरा अभि से मिलकर क्या बात करने वाली है? क्या अक्षरा अभि का हाथ थाम लेगी या उसे हमेशा के लिए भूल जाने के लिए कहेगी? ये जानना बहुत दिलचस्प है।

ज्ञात हो, अभिमन्यु ने साफ तौर पर सबके सामने कहा कि वह आरोही से नहीं बल्कि अक्षरा से प्यार करता है। अक्षरा उस वक्त चुपचाप खड़ी रही। वह सबके सामने सहमी खड़ी रही। अभिमन्यु अक्षरा को अपने प्यार की दुहाई देता रहा कि कुछ बोलो, नहीं तो सब उसे और उसके प्यार को गलत समझेंगे। लेकिन अक्षरा मूक बनकर खड़ी रही। अभिमन्यु को ये बात दिल पर लग गई और वह वहां से सब छोड़कर चला गया।

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: हार बर्दाश्त नहीं कर पाई आरोही, काट ली हाथ की नस; क्या ये है अक्षरा-अभि के बीच आने का प्लान? appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3qRW9Ji

No comments