Breaking News

Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन

Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर पिछले 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पलात में भर्ती थीं और लगातार उनका इलाज चल रहा था। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने इस खबर की जानकारी दी है। इससे पहले उन्हें शविनार को तबीयत बिगड़ने के कारण वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया था।

कोरोना और निमोनिया से संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को बीती 8 जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया था। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी। सभी डॉक्टर्स 24 घंटे उनकी देखरेख कर रहे थे। इसके साथ ही दुआओं का सिलसिला भी जारी रहा।

लता मंगेशकर के निधन की खबर के बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम फैंस और सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

The post Lata Mangeshkar Death: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/8prMcqA

No comments