Breaking News

दुश्मन ना करे दोस्त ने जो काम किया है- उमेश कोल्हे की हत्या में दोस्त युसूफ खान हुआ गिरफ्तार तो विवेक अग्निहोत्री ने यूं कसा तंज

महाराष्ट्र के अमरावती, उमेश कोल्हे हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि हत्या के मास्टरमाइंड का नाम इरफान शेख है। वह रहबर नाम का एनजीओ चलाता है। इरफान के कहने पर ही गिरफ्तार किये गए 6 आरोपियों ने मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। हालांकि अब जानकारी सामने आ रही है कि हत्यारों में से एक युसूफ खान, उमेश कोल्हे को पहले ही जानते थे। दोनों 2006 से ही दोस्त थे। इस पर फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसा है।

मृतक उमेश कोल्हे के भाई महेश कोल्हे ने बताया कि “पुलिस से हमें पता चला कि मेरे भाई की नूपुर शर्मा पर पोस्ट करने पर हत्या कर दी गई थी। वह पशु चिकित्सक यूसुफ खान (गिरफ्तार आरोपी) के अच्छे दोस्त थे। हम उन्हें 2006 से जानते थे। इस जानकारी के सामने आने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने तंज कसा है।

विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर लिखा कि “दुश्मन ना करे दोस्त ने जो काम किया है।” इस पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। राजन झा ने लिखा कि ‘यदि यह पकड़ा नहीं जाता, तो स्टोरी बनती और मजहबी एकता की मिसाल पेश की जाती।’ एक यूजर ने लिखा कि ’15 साल से अधिक की दोस्ती और अपने दोस्त की जान सिर्फ एक सामाजिक पोस्ट के लिए ले ली, जो उसे पसंद नहीं थी जबकि दोस्त कभी-कभी जीवन रक्षक होते हैं।’

शैलेन्द्र सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि ‘दोस्त हो या न हो.. अगर किसी इंसान के लिए धर्म पहले आता है तो वो इंसान की जान लेने के पहले एक बार भी नहीं सोचेगा। सबक है।’ रिद्धि नाम की यूजर ने लिखा कि ‘जब देश का एक आम आदमी तथाकथित अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, राय रखने के लिए सुरक्षित नहीं है, तो हम किस युग में रह रहे हैं ? ये क्या चल रहा है देश में?’

एक यूजर ने लिखा कि धार्मिक कट्टरता यही करवाती है, साथ में रहने वाले को मार काट देते हैं और कारण होता है धर्म को लेकर कट्टर विचार।’ भूवि नाम के यूजर ने लिखा कि ‘राजनीति ने हिन्दू मुस्लिम एकता में जहर बो दिया है। अच्छा दोस्त भी राजनीति के जरिए जानी दुश्मन बन रहा है।’

बता दें कि महाराष्ट्र के अमरावती में 22 जून को एक 50 वर्षीय उमेश कोल्हे नाम के शख्स की गला काट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक शख्स मेडिकल स्टोर चलाता था, उसने नुपूर शर्मा का समर्थन किया था। कहा जा रहा है यही हत्या की वजह हो सकती है।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/giRAQw6

No comments