Breaking News

Anupama, Preview: अनुज की वजह से क्रोध में आई बा, सबके सामने कर दी बापूजी की बेइज्जती; अब अनुपमा ने लिया अहम फैसला

स्टार प्लस के शो अनुपमा में बा की वजह से बापूजी के अहम को ठेस लग गई है। ये सब बा ने गुस्से में आकर कर डाला है। ऐसे में अब बापूजी घर जाने को तैयार नहीं हैं। वह बुत बन गए हैं, वहीं उनकी बहू कम बेटी अनुपमा इस मुश्किल घड़ी में बापूजी का साथ देने आगे आई है। अनुपमा ने फैसला किया है कि वह अपने बापूजी को अपने साथ अपने नए घर में रखेगी और उनकी सेवा करेगी।

दरअसल, मामला तब बिगड़ा जब अनुपमा के घर जश्न चल रहा था, अनुपमा के बच्चे भी उस जश्न में मौजूद थे। वहीं अनुज और उसके पिता भी उस जश्न में शामिल थे। तभी बा वहां पहुंच गई और वो माहौल देख कर भड़क उठीं। बा ने गुस्साते हुए अनुज को कह डाला कि वह अपना ‘नापाक’ रिश्ता अनुपमा की मांग भर कर पाक साफ कर ले। बा ने अनुज और अनुपमा के रिश्ते पर आरोप लगाते हुए कहा, “बिना रिश्ते का प्यार अय्याशी होता है, इसलिए इस सिंदूर को अनुपमा की मांग में भर और बना ले इसे अपनी घर की गृहलक्ष्मी।”

वहीं अनुज ने भी बा को सॉलिड जवाब दिया। अनुज ने लाल टीका अपने हाथ में लिया तो जिसे देख कर अनुपमा घबरा गई थी। लेकिन बाद में अनुज ने उस टीके को अनुपमा के माथे पर तिलक कर दिया। साथ ही कहा कि वह अनुपमा को तिलक लगाकर देवी बना सकता है, मांग में सिंदूर भर कर बीवी नहीं बना सकता।

अनुज की इस बात से बापूजी औऱ अनुपमा बहुत खुश होते हैं और बा का मुंह उतर जाता है। ऐसे में बा जब बापूजी को देखती है तो गुस्से में उन पर सबके सामने बिफर पड़ती है। बा अपना आपा खो देती है और घर के सभी छोटे लोगों के सामने बापूजी का बहुत अपमान करती है। बापूजी ये सब सह नहीं पाते और सबके सामने टूट जाते हैं। जैसे ही बापूजी जमीन पर घुटने टेकते हैं अनुपमा उन्हें संभालने के लिए आगे बढ़ती है और कहती है कि बापूजी अब मेरे साथ रहेंगे।

अब आगे क्या होगा? क्या अनुपमा बापूजी का खोया हुआ सम्मान उन्हें वापस लौटा सकेगी? क्या बा समझ पाएगी कि वह किसका साथ दे रही है और किसकी बात मान रही है? वीर जब घर वापस आएगा तो बापूजी को घर पर न पा कर वह कैसे रिएक्ट करेगा। ये जानना काफी दिलचस्प होने वाला है।

The post Anupama, Preview: अनुज की वजह से क्रोध में आई बा, सबके सामने कर दी बापूजी की बेइज्जती; अब अनुपमा ने लिया अहम फैसला appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3owN31U

No comments