Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Episode Highlights: जबरन कंगन उतरवाने लगी आरोही तो दर्द दे कराह उठी अक्षरा, देख हैरान हुआ अभिमन्यु! भड़क उठा
शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में गोयनका परिवार की दो बहनें एक ही लड़के के प्यार में पड़ गई हैं। बात शादी तक पहुंच गई है, लेकिन कन्फ्यूजन का दौर चल रहा है कि अभिमन्यु किसका होगा? आखिर अभिमन्यु किससे सगाई करने आया है आरोही या फिर अक्षरा?
अक्षरा जान चुकी है कि सगाई अभिमन्यु और आरोही की है लेकिन वह बेखबर है कि अभिमन्यु तो उसके लिए गोयनका परिवार में आ रहा है। इधर बात ‘तिलक’ तक जा पहुंची है। ऐसे में आरोही ये सोचकर खुश है कि उसकी सगाई अभिमन्यु से हो रही है। अभिमन्यु अपने परिवार को लेकर अक्षरा के लिए आ रहा है और अक्षरा खुद को पीछे रख कर बहन आरोही को आगे कर रही है।
ऐसे में जब अभिमन्यु गोयनका परिवार से रिश्ता जोड़ने आया तो एक रस्म के चलते उसे नई दुल्हन को कंगन पहनाने को कहा गया। वहीं अभिमन्यु के भाइयों ने रस्म को और भी इंट्रस्टिंग बनाने के लिए एक गेम खेला। जिसमें अभिमन्यु की आंख में पट्टी बांधनी होती है और उसे अपनी दुल्हन को पहचानना होता है। अब अभिमन्यु की आंखों में पट्टी बांधी जाती है और अभिमन्यु भी बिना छुए लेडीज के पास जाने ना लगता है।
अभिमन्यु का कहना होता है कि वह बिना छुए ही अपनी दुल्हन को पहचान लेगा। होता भी ऐसा ही है। अभिमन्यु झट से अक्षरा के करीब आ जाता है जिसे देख कर आरोही गुस्से से भर जाती है। आरोही इस बीच अपना हाथ आगे बढ़ाती है, लेकिन अभिमन्यु तो कंगन लेकर आगे बढ़जाता है। अब कंगन अक्षरा के हाथों में है। ये देखते ही आरोही का गुस्सा फूट पड़ता है। अभिमन्यु अपनी आंखों की पट्टी उतारता है और अक्षरा को देख खुश हो जाता है।
लेकिन अक्षरा टेंशन में होती है। आरोही सबके सामने बौखलाते हुए अक्षरा और अभिमन्यु के बीच जाकर खड़ी होती है और अक्षरा के हाथ से कंगन जबरन उतरवाने लगती है। वहीं अक्षरा बुरी तरह दर्द से कराह उठती है। ये देख कर अभिमन्यु काफी हैरान हो जाता है और गुस्से में बोलता है कि ये क्या कर रही हो आरोही। आरोही गुस्साते हुए कहती है- तुम्हें अंदाजा भी है कि तुमने ये क्या किया है। उस वक्त अभिमन्यु कुछ समझ नहीं पाता। वहीं अक्षरा का रवैया भी अजीब होता है और वह कंगन उतार कर अभिमन्यु को सौंप देती है और आरोही से कहती है कि ये सिर्फ एक गेम है।
वहीं अभिमन्यु की मां बीच में आती है और कहती है कि हां गेम है छोड़ो ये सब। इसके बाद रस्में निभानी शुरू की जाती हैं। वहीं अक्षरा की जगह आरोही को बैठाया जाता है। ये देख अभिमन्यु चौंक जाता है।
The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Episode Highlights: जबरन कंगन उतरवाने लगी आरोही तो दर्द दे कराह उठी अक्षरा, देख हैरान हुआ अभिमन्यु! भड़क उठा appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3kyZFUX
No comments