थर्मल सूट पहनकर पवन सिंह के गाने पर थिरकीं आकांक्षा दुबे, बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में आकांक्षा दुबे थर्मल सूट पहन कर पवन सिंह के सुपरहिट भोजपुरी गाने में डांस करती दिख रही हैं। गाने में डांस करत हुए आकांक्षा फुल एक्सप्रेशन दे रही हैं। आकांक्षा पवन सिंह और मोनालिसा के गाने ‘जगहे पा जाता’ पर जब थिरकती हुई नजर आईं, तो फैंस भी इस वीडियो को ढेरों व्यूज देने लगे।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को इतना पसंद किया जा रहा है कि कुछ ही समय में इसे 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिले। लेकिन आकांक्षा के इस वीडियो के पोस्ट होने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन का ऑप्शन बंद कर दिया।
इससे पहले भी आकांक्षा ने थर्मल सूट पहन कर दो से तीन वीडियो फैंस के साथ शेयर किए थे। आकांक्षा भोजपुरी गाने ‘नदिया रे’ में भी डांस करती दिखी थीं। एक अन्य वीडियो में आकांक्षा ‘बलम के हिपिया’ गाने में थिरकती नजर आई थीं। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस के 752K फॉलोअर्स हैं, जिनको वे कुछ इस अंदाज में एंटरटेन करती हैं।
इसके अलावा आकांक्षा दुबे ने एक और वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने जींस और ब्लैक कलर की शर्ट पहनी हुई है। वीडियो में एक्ट्रेस ‘ललचा देले बादू’ गाने में डांस करती दिख रही हैं। वहीं फॉर्मल ड्रेस में भी आकांक्षा भोजपुरी गाने ‘ककरी भईल बा कमरिया लपक के’ पर शानदार डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।
आकांक्षा के इस वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आए हुए हैं। आकांक्षा ने एक गाने में परफॉर्म किया- ‘चांद वाला मुखड़ा लेकर चालो न बाजार में’। इस गाने में स्टाइल से वॉक करतीं एक्ट्रेस के लिए एक फैन ने लिखा- मैम ये गाना आप पर डिट्टो सूट करता है। आकांक्षा के वीडियो पर एक्टर समर सिंह ने भी कमेंट कर कहा- अरे बाप रे। तो किसी ने लिखा- मैडम फैन हो गए आपके।
बताते चलें, आकांक्षा इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं, फिर भी वह अपने फैंस को एंटरटेन करना नहीं भूलती। वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। ‘4 बजे भोज ले नाचत रहे’ गाने को लोगों का ढेर सारा प्यार मिल रहा है। आकांक्षा इस वीडियो में एक्टर अंकुश राजा के साथ दिखाई दे रही हैं। जल्द ही आकांक्षा फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ में भी नजर आएंगी।
The post थर्मल सूट पहनकर पवन सिंह के गाने पर थिरकीं आकांक्षा दुबे, बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/30Tthp2
No comments