Breaking News

मां नहीं चाहती थीं ‘मिस्टर इंडिया’ के इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग करें श्रीदेवी, जानिए वजह

श्रीदेवी ने अपने करियर में करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वालीं श्रीदेवी ने कैमरे के सामने आकर दर्शकों का हर बार दिल जीता। श्रीदेवी ने अगल-अलग फिल्मों में अपने अलग-अलग रंग दिखाए और फैंस को हर बार अपनी अदाकारी से हैरान किया। श्रीदेवी अपने फिल्मी सीन पूरे करने के मामले में काफी पैशेनेट थीं। ऐसा ही एक किस्सा है जब श्रीदेवी बोनी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में काम कर रही थीं।

इस फिल्म का एक गाना शूट किया जाना था। जिसकी शूटिंग करने के पक्ष में श्रीदेवी की मां नहीं थीं। वह नहीं चाहती थीं कि श्रीदेवी भीगी साड़ी में यूं डांस करें। ये गाना था ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात।’ श्रीदेवी को ये रोमांटिक गाना अनिल कपूर के साथ फिल्माना था। इस गाने में बारिश का सीक्वेंस भी था। नीले रंग की शिफऑन साड़ी में भीगी श्रीदेवी का ये गाना सुपरहिट हुआ था। आज भी इस गाने को आइकॉनिग सॉन्ग्स में से एक माना जाता है।

दरअसल, इस गाने की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी की तबीयत नासाज थी। श्रीदेवी बुखार से तप रही थीं। किसी वजह से शूट को कैंसल भी नहीं किया जा सकता था। ऐसे में श्रीदेवी की सहमति से तय हुआ कि सेम डे में गाने की शूटिंग निपटा दी जाएगी।

श्रीदेवी पर लिखी लेखक सत्यार्थ नायक की एक किताब में ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म का ये वाकया दर्ज है। सत्यार्थ ने अपनी किताब में जिक्र किया था कि गाने की शूटिंग का आखिरी दिन था वहीं श्रीदेवी की हालत बहुत खराब थी। उन्हें बुखार था। शूटिंग को टाला भी नहीं जा सकता था।’

तभी श्रीदेवी की मां ने शूटिंग रोकने की बात कही और बताया कि श्री की हालत ठीक नहीं है। फिल्मकार पंकज पाराशर ने भी इस घटना का जिक्र किया था औऱ बताया था, श्रीदेवी ने मुझे उनकी मां (राजेश्वरी) को एक कोने में ले जाकर बैठाने का इशारा किया और कहा कि उनके हाथ में कोई मैग्जीन दे दो ताकि उनका ध्यान भटक जाए। ऐसे में उन्होने श्रीदेवी की मां को जैसे तैसे मेकअप रूम में भेज दिया।

हालांकि श्रीदेवी की मां की चिंता भी जायज थी। उन्हें अपनी बेटी की फिक्र थी क्योंकि उन्हें तेज बुखार था। उनकी आंखे शरीर की तपिश से लाल हो रही थीं। ऐसे में उन्हें एक सीन भीगते हुए भी करना था। फिल्म के गाने में जब नीली साड़ी पहने श्रीदेवी की आंखों पर कैमरा पड़ता है तो उनकी आंखें लाल नजर आती हैं। वह कोई मेकअप नहीं बल्कि बुखार की वजह से था।

The post मां नहीं चाहती थीं ‘मिस्टर इंडिया’ के इस आइकॉनिक गाने की शूटिंग करें श्रीदेवी, जानिए वजह appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/30TEcQa

No comments