Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया सरनेम तो उड़ी पति से अलग होने की अफवाह, एक्ट्रेस की मां ने बताई सच्चाई

ग्लोबल आइकॉन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के साथ लिखा पति निक जोनस का नाम हटा लिया है। ये देखते ही प्रियंका के फैंस के बीच हलचल पैदा हो गई। शादी के बाद प्रियंका ने निक का सरनेम अपने नाम के साथ लगाया था। प्रियंका ने अपने ऑफीशियल इंस्टा पेज पर प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखा हुआ था। लेकिन अब प्रियंका ने अपने नाम के साथ लिखा जोनस हटा लिया है। प्रियंका ने इंस्टा के साथ साथ ट्विटर से भी ‘जोनस’ हटाया है।

इसी के साथ ही अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि निक और प्रियंका के बीच कोई अनबन हो गई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की खबरें भी सामने आने लगीं। मामले में प्रियंका ने फिलहाल अभी तक कुछ नहीं कहा है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा की मॉम मधु चोपड़ा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। मधु चोपड़ा ने इस तरह की निगेटिव बातों को नकारते हुए कहा है कि- ये सब खबरें रबिश हैं। सिर्फ खोखली अफावह हैं जो कि फैलाई जा रही हैं।’

बता दें, साल 2018 में निक और प्रियंका ने राजस्थान में धूमधाम से शादी रचाई थी। प्रियंका चोपड़ा पति निक के साथ आए दिन अपने इंस्टा अकाउंट से फोटोज शेयर करती रहती हैं। दिवाली के खास मौके पर भी प्रियंका ने निक के साथ दीपावली पूजन की तस्वीर शेयर की थीं। फोटो में निक प्रियंका आरती की थाली हाथ में लिए दिखाई दिए थे। प्रियंका ने पहली बार यूएस में अपने पति के घर दिवाली मनाई थी।

इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया था- ‘हमारी पहली दिवाली हमारे घर में साथ। ये हमेशा स्पेशल रहेगी। शुक्रिया सभी घरवालों को जिन्होंने मेरे साथ मिलकर इस शाम को बहुत स्पेशल बनाया। आप सभी मेरे फरिश्ते हो। आप सभी का शुक्रिया जिन्होंने मेरे कल्चर को इतना सम्मान दिया, सिर्फ कपड़े पहन कर और तैयार होकर ही नहीं बल्कि उस तरह से नाच गा कर भी, ऐसा लगा जैसे कि मैं वापस घर पहुंच गई। और बेस्ट हसबेंड और पार्टनर निक आईलव यू।’

प्रियंका और निक जोनस की शादी को तीन साल बीत चुके हैं। कपल ने जोधपुर के उमेद भवन में 1 दिसंबर 2018 को हिंदू और ईसाई रीति रिवाज के साथ धूमधाम से शादी रचाई थी। इस शादी में खास और पास के लोगों को ही इंवाइट किया गया था।

The post प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया से हटाया सरनेम तो उड़ी पति से अलग होने की अफवाह, एक्ट्रेस की मां ने बताई सच्चाई appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3HKL1E6

No comments