जब बेटियों संग शॉपिंग करने मॉल गईं नरगिस, पीछे पड़ गया था लोगों का झुंड; वजह जान रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नरगिस ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। नरगिस ने फिल्म ‘तलाश-ए-हक’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और इसके बाद वह कई हिट फिल्मों में दिखाई दी थीं, जिसमें इनकी ऑस्कर के लिए चुनी गई फिल्म ‘मदर इंडिया’ भी शामिल है। नरगिस जहां भी जाती थीं, लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो जाते थे। एक बार नरगिस बेटियों संग शॉपिंग के लिए मॉल गई थीं, लेकिन वहां उनके पीछे लोगों का झुंड तक पड़ गया था।
नरगिस से जुड़ा यह खुलासा खुद उनकी बड़ी बेटी नम्रता दत्त ने किया था। नम्रता दत्त ने अपने इंटरव्यू में नरगिस के बारे में बात करते हुए कहा था, “एक दिन मां, उनकी दोस्त इंद्रा गिडवानी, प्रिया और मैं दिल्ली के एक मॉल में शॉपिंग के लिए गए। शॉपिंग के बीच ही इंद्रा आंटी खो गईं और उन्होंने हर दुकानदार से पूछना शुरू कर दिया ‘नरगिस को देखा क्या?”
नम्रता दत्त ने मां नरगिस दत्त से जुड़े किस्से को सुनाते हुए आगे कहा, “धीरे-धीरे यह शब्द पूरे मॉल में फैल गए और हम इस चीज को जान पाते, इससे पहले ही एक झुंड मां के पीछे पड़ गया था।” बता दें कि नरगिस की भले ही काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग थी, लेकिन वह सेलिब्रिटीज की जगह आम लोगों की तरह जिंदगी जीना ज्यादा पसंद करती थीं।
नरगिस की बेटी नम्रता ने इस बारे में बात करते हुए कहा था, “उन्होंने अपने आसपास स्टारडम का कोई भी प्रभामंडल नहीं बनाया हुआ था। वह रोड पर खड़े हुए चाटवाले से खुशी-खुशी पानी-पूरी तक खाया करती थीं और थिएटर में फिल्में भी देखने जाती थीं। भले ही उनकी भतीजियां बुर्का पहनती थीं, लेकिन उनका कहना था ‘बुर्के में कौन रहना चाहता है?”
नम्रता दत्त ने बताया था कि नरगिस ने घर संभालने के लिए अपने स्टारडम को दरकिनार कर दिया था और इसके बाद भी वह काफी खुश थीं। उन्होंने खाना बनाना सीखा था। साल 1981 में नरगिस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी काफी झटका लगा था।
The post जब बेटियों संग शॉपिंग करने मॉल गईं नरगिस, पीछे पड़ गया था लोगों का झुंड; वजह जान रह जाएंगे हैरान appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3DHemgg
No comments