Breaking News

करीना संग शादी के बंधन में बंधने से पहले सैफ अली खान ने भेजा था अमृता सिंह को नोट, लिखी थी यह बात

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। सैफ अली खान ने साल 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह के साथ शादी की थी, लेकिन शादी में आए उतार-चढ़ाव के बाद दोनों ने साल 2004 में अलग होने का फैसला कर लिया था। अमृता सिंह के बाद सैफ अली खान साल 2012 में एक्ट्रेस करीना कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधे। लेकिन एक्ट्रेस से शादी करने से पहले सैफ अली खान ने अमृता सिंह को एक नोट लिखा था।

अमृता सिंह से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद सैफ अली खान ने ‘कॉफी विद करण’ में किया था। सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी के पलों को याद करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को चिट्ठी लिखी थी। इस बारे में एक्टर ने कहा था, “मैं करीना के साथ शादी के बंधन में बंधने वाला था। लेकिन किसी कारणवश जिंदगी में आगे बढ़ने से पहले मैंने अमृता को एक नोट लिखा।”

सैफ अली खान ने उस चिट्ठी के बारे में बात करते हुए आगे कहा था, “मैंने उस नोट में लिखा था, ‘यह एक नया अध्याय शुरू हो रहा है और हमारे पास अपना भी एक अतीत है। शुभकामनाओं की तर्ज पर मैं हम दोनों के लिए भी कामना करता हूं।’ लेकिन इस नोट को अमृता सिंह को भेजने से पहले मैंने करीना को भेजा और इसे पढ़ने के लिए कहा।”

सैफ अली खान ने इसपर करीना कपूर का भी रिएक्शन साझा किया था। उन्होंने बताया, “मैंने करीना से पूछा कि अगर यह नोट सही है तो मैं इसे आगे भेज दूं और उन्होंने भी कहा कि यह वाकई बहुत अच्छे से लिखा है। मैंने इसे भेजा और कुछ ही देर बाद सारा ने मुझे कॉल किया और कहा, ‘आपको पता है कि मैं शादी में किसी भी कीमत पर आती। लेकिन अब मैं पूरे दिल के साथ शादी में शामिल होउंगी।”

बता दें कि सैफ अली खान ने अमृता सिंह से हुए तलाक को दुनिया की सबसे खराब चीज बताया था। उन्होंने कहा था, “यह कुछ ऐसा था, जिसे लेकर मैं आज भी सोचता हूं कि काश यह थोड़ा अलग होता। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी भी इस चीज के साथ सामान्य हो पाउंगा। यहां कुछ चीजें ऐसी हैं जो कभी भी ठीक नहीं हो सकती हैं।”

The post करीना संग शादी के बंधन में बंधने से पहले सैफ अली खान ने भेजा था अमृता सिंह को नोट, लिखी थी यह बात appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3xgBG2g

No comments