GHKKPM: सई को हुआ प्यार का एहसास, कि तभी विराट को आया मिशन का बुलावा; होने वाली है अनहोनी!
Gum Hai Kisi Ke Pyaar Me: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में फाइनली सई को एहसास होने वाला है कि विराट उससे कितना प्यार करता है। इस बारे में सई को खुद विराट के अंकल से पता चलेगा। वह सई को बताएंगे कि विराट कल उनके ऑफिस आया था। वहीं उसे खबर मिली की तुम्हारा एक्सिडेंट हो गया है, उस वक्त को मानों उसके पैरों से जमीन खिसक गई थी। कुछ सेकेंड्स के लिए तो उसे कुछ होश ही नहीं था। उस दिन मैंने रिलाइज किया कि वह तुम्हें कितना चाहता है। ये सब सुनते ही सई सोच में पड़ जाती है कि विराट ने अपनी फीलिंग्स को छिपा कर रखा।
वहीं सई को उसकी सास भी विराट के लिए कहती दिखेगी, तुम्हें तुम्हारे सवाल का जवाब खुद मिल जाएगा कि विराट सर तुम्हारी परवाह क्यों करते हैं? ऐसे में सई अपने रूम पर जाते हुए सोचेगी कि कमरे में जाते ही वह सबसे पहले विराट से पूछेगी कि वह उसे दोस्त की तरह चाहता है या पति की तरह।
लेकिन तभी कहानी में ट्विस्ट आएगा। विराट वर्दी पहने उसका इंतजार कर रहा होगा। अचानक वर्दी में विराट को देख सई के चेहरे का रंग उड़ जाएगा। ऐसे में वह पूछेगी कि विराट सर आप कहां जा रहे हैं? तभी विराट सई के पास आकर कहेगा, सॉरी मुझे जाना होगा। एक बहुत बड़ा मिशन आ गया है उसे पूरा करना है।
क्या है ये मिशन? क्या ये मिशन कोई अनहोनी का संकेत है या फिर सई की जिंदगी में इससे बहुत बड़ा परिवर्तन आने वाला है? ये जानना काफी दिलचस्प होने वाला है। ज्ञात हो, जब से सई-विराट की शादी हुई है। दोनों एक दूसरे को दोस्त की तरह पसंद करते हैं। हालांकि विराट के मन में सई के लिए बहुत प्यार है। वहीं सई इस बात को अभी तक समझ नहीं पाई थी।
वहीं सई को ये पता चल गया था कि पाखी दीदी सई और विराट के बीच मिस-अंडरस्टैंडिग पैदा कर रही है। ऐसे में सई ने इस बारे में विराट से बात भी की थी। रिश्ते में बड़ी भाभी होने के बाद भी विराट को लेकर पाखी क्या सोचती है इस बारे में सई को अच्छे से खबर है। लेकिन सई का गुस्सा अब फूट पड़ा, क्योंकि पाखी ने अपनी हद पार कर दी थी।
The post GHKKPM: सई को हुआ प्यार का एहसास, कि तभी विराट को आया मिशन का बुलावा; होने वाली है अनहोनी! appeared first on Jansatta.
from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3oRVs0a
No comments