Breaking News

मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की अफवाह पर अर्जुन कपूर ने दिया रिएक्शन, फोटो शेयर कर बताया रिश्ते का सच

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। इसके बाद से ही वे एक-दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें साझा करते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में दोनों को लेकर यह खबर आई थी कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। जहां एक्ट्रेस घर से काफी दिनों से बाहर नहीं निकली हैं तो वहीं अर्जुन कपूर भी बीते कुछ दिनों में एक भी बार उनके घर पर या उनके साथ नजर नहीं आए हैं।

हालांकि इन अटकलों पर अब खुद एक्टर अर्जुन कपूर ने ही विराम लगा दिया है। उन्होंने ब्रेकअप की अफवाहों के बीच अपनी और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की और अपने रिश्ते की सच्चाई बयां की। इस फोटो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर साथ में मिरर सेल्फी लेते नजर आए।

अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग फोटो को साझा करते हुए लिखा, “अफवाहों के लिए यहां पर कोई जगह नहीं है। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें। लोगों के लिए अच्छा सोचें। आप लोगों को मेरा ढेर सारा प्यार।” खास बात तो यह है कि अर्जुन कपूर की इस पोस्ट पर खुद मलाइका अरोड़ा ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कमेंट में हार्ट इमोजी साझा किया।

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से जुड़े सूत्रों ने उनके रिश्ते के बारे में कहा था, “एक्ट्रेस पूरी तरह से आइसोलेशन में जा चुकी हैं। वह काफी उदास हैं और कुछ वक्त के लिए दुनिया से दूर रहना चाहती हैं। वहीं अर्जुन भी एक भी बार इस बीच मलाइका अरोड़ा से मिलने के लिए नहीं आए हैं। हालांकि वह तीन दिन पहले ही अपनी बहन के घर गए थे।”

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप को चार साल पूरे होने वाले हैं। इस बीच दोनों से कई बार शादी के बारे में भी सवाल किया गया। इसपर एक्टर का कहना था कि शादी की उनकी अभी कोई भी योजना नहीं है, लेकिन जब भी बनेगी, वह लोगों के साथ इसे जरूर साझा करेंगे।

The post मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप की अफवाह पर अर्जुन कपूर ने दिया रिएक्शन, फोटो शेयर कर बताया रिश्ते का सच appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3zVigRV

No comments