Breaking News

धनश्री वर्मा ने डांस के बाद संगीत में दिखाया हुनर, युजवेंद्र चहल की पत्नी ने गाया माधुरी दीक्षित की फिल्म का गाना; देखें Video

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस फॉर्म को लेकर चर्चा में रहती हैं। वे एक प्रोफेशनल डांसर हैं और उनकी डांस एकेडमी भी है। लेकिन इन दिनों धनश्री संगीत में भी अपना हुनर दिखा रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने माधुरी दीक्षित की फिल्म कलंक का टाइटल सॉन्ग गाकर वीडियो शेयर किया है।

धनश्री वर्मा ने इस सॉन्ग का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर बुधवार की शाम शेयर किया था। करीब 15 घंटे में इस वीडियो को अभी तक करीब 1 लाख 94 हजार लोगों ने पसंद किया है। हजारों लोगों ने क्रिकेटर की पत्नी के हुनर की तारीफ करते हुए कमेंट भी किए हैं। पति युजवेंद्र चहल ने भी उनके इस वीडियो को लाइक किया है।

इस वीडियो में धनश्री माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक का टाइटल ट्रैक गुनगुनाती नजर आ रही हैं। निश्चित ही उनकी आवाज और सुर वीडियो में काफी नेचुरल हैं। इससे पहले डांस फ्लोर पर तो वे अपना जलवा बिखेरती ही थीं लेकिन अब संगीत में भी उन्होंने अपना हुनर दिखा दिया है।

करीब दो हफ्ते पहले भी धनश्री ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने रिफ्यूजी फिल्म का गाना मेरे हमसफर गाया था। उन्होंने इस गाने से पहली बार अपना सिंगिंग वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उनके इस वीडियो पर युजवेंद्र चहल ने कमेंट भी किया था। साथ ही धनश्री ने कैप्शन में लिखा था कि, ‘मैं सोच रही हूं कि कुछ और सॉन्ग कवर करूं।’

धनश्री वर्मा की बात करें तो वे पेशे से एक डेंटिस्ट भी हैं। लेकिन ऋतिक रोशन से एक मुलाकात के बाद उन्हें डांस की तरफ भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली थी। इसके बाद वे एक प्रोफेशनल डांसर भी बनीं। उनकी खुद की डांस एकेडमी भी है। इन दिनों वे संगीत की दुनिया में भी अपना हुनर दिखाना शुरू कर चुकी हैं। सोशल मीडिया पर वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल की लव स्टोरी पिछले साल लॉकडाउन में सुर्खियों में आई थी। कपल ने अगस्त में सगाई की थी और इसके बाद 22 दिसंबर 2020 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। धनश्री एक मराठी परिवार से आती हैं और उनके पिता काफी बड़े बिजनेसमैन भी हैं। उनका जन्म 26 सितंबर 1979 को मुंबई में हुआ था।

The post धनश्री वर्मा ने डांस के बाद संगीत में दिखाया हुनर, युजवेंद्र चहल की पत्नी ने गाया माधुरी दीक्षित की फिल्म का गाना; देखें Video appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3nmhHeS

No comments