Breaking News

सुबह 6 बजे तक चली करण जौहर की बर्थडे पार्टी, सलमान-अभिषेक ने किया डांस; वायरल हो रहीं ऐश्वर्या-करीना के गर्ल गैंग ये Photos

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर बुधवार को 50 साल के हो गए हैं। इस मौके पर करण जौहर ने एक भव्य पार्टी रखी थी जिसमें शाहरुख खान से लेकर आमिर खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, शनाया कपूर, मनीष मल्होत्रा, मनीष पॉल, प्रीति जिंटा, विजय देवरकोंडा, रवीना टंडन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, श्वेता बच्चन सहित लगभग मशहूर सितारे शामिल हुए।

करण ने यह पार्टी मुंबई के अंधेरी में स्थित यशराद स्टूडियो में रखी थी। इस पार्टी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पार्टी में बॉलीवुड सेलेब्स जमकर मस्ती करते नजर आए हैं।

सलमान-अभिषेक ने किया डांस: करण की बर्थडे पार्टी के कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें अभिषेक बच्चन डीजे बने दिखे। डीजे गणेश ने हाल ही में पिंकविला से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने करीब रात 8 बजे पार्टी शुरू की थी और अगले दिन करीब 7 बजे तक डीजे बजाया। गणेश ने बताया कि उन्होंने करण के लिए स्पेशल ‘ढ़पली वाले’ गाना तैयार किया था। डीजे ने आगे बताया कि देर रात उन्हें अभिषेक बच्चन ने ज्वाइन किया, वह मेरे साथ डीजे बजा रहे थे क्योंकि उन्हें संगीत बजाना पसंद है।

साथ ही अभिषेक का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह डीजे बने दिखे। जूनियर बच्चन डीजे गणेश के बगल में खड़े होकर झूमते दिख रहे है। उनको देखकर लग रहा है कि पार्टी में उन्होंने जमकर एंजॉय किया। इस पार्टी में वो अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ पहुंचे थे। इसी के साथ सलमान खान पार्टी में सुबह 6 बजे तक रुके थे और उन्होंने बादशाह के गाने ‘डीजे वाले बाबू’ पर पार्टी में जमकर डांस किया।

ऐश्वर्या-करीना के गर्ल गैंग फोटो: पार्टी में प्रीटी जिंटा भी खास अंदाज में पहुंची थीं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कई करण की पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह 90 की दशक की अपनी दोस्तों व मशहूर एक्ट्रेसेस के साथ दिखाई दे रही हैं। इनमें से एक फोटो ऐश्वर्या राय, करीना कपूर और रानी मुखर्जी के साथ प्रीति की एक सेल्फी भी है।

शाहरुख ने ली प्राइवेट एंट्री: इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान ने करण जौहर की पार्टी में प्राइवेट एंट्री की थी। इसका कारण बताया जा रहा है कि वह नहीं चाहते थे कि फोटोज क्लिक हो इसलिए उन्होंने गेट नंबर-2 से एंट्री ली थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख ने किसी पार्टी में प्राइवेट एंट्री ली हो।

पार्टी में ऋतिक ने सबा को बताया गर्लफ्रेंड: करण जौहर की बर्थडे पार्टी में जहां तमाम सितारों ने सिरकत की वहीं ऋतिक रौशन अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ नजर आए। सबा और ऋतिक ने पार्टी मे खूब लाइमलाइट बटोरी। दोनों ने ब्लैक ट्यूनिंग कर रखी थी। रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक ने सबा को पार्टी में सभी से अपनी गर्लफ्रेंड कहकर मिलवाया।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/HGVsk12

No comments