Breaking News

सनी लियोनी पति संग रोती नजर आईं, जानिये क्या है वजह

बॉलीवुड की बेबी डॉली कही जाने वाली सनी लियोन (Sunny Leone) की फिल्में भले ही खास ना रहीं हो लेकिन गानों के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सनी लियोन की सोशल मीडिया पर एक अच्छी खासी प्रशंसकों की लिस्ट है। अभिनेत्री का अंदाज और उनकी क्यूटनेस को फैंस खूब पसंद करते हैं। सनी लियोन सोशल मीडिया पर जब भी कुछ पोस्ट करती हैं तो वह तुरंत ही वायरल होने लगता है। हाल ही में सनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह अपे पति के साथ रोती हुईं नजर आ रही हैं।

सनी लियोनी ने अपने पति के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने पति के साथ रोती हुईं नजर आ रही हैं। दरअसल सनी लियोन ने एक नया फिल्टर डाउनलोड किया है। इस फिल्टर में वे रोती नजर आ रही हैं। इस फिल्टर को देख वे हंसती भी हैं तो लगता है कि वे रो भी रही हैं। इस फिल्टर को वे अपने पति पर आजमाती हैं। जिसके देखने के बाद वे हैरान रह जाते हैं और कहते हैं रहने दो, जब सनी नहीं मानती हैं तो वे उनसे चले जाने को बोलते हैं।

वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही वायरल हो गया। वीडियो देखकर पहले तो उनके फैंस उन्हें देखकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन बाद में फैंस को फिल्टर के बारे में पता चल गया तो फैंस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं। बता दें सनी सनी लियोन वीडियो में अपने बेडरूम में फूटफूट कर रोती दिखाई दे रही हैं। सनी और डेनियल के वीडियो को लाखों व्यूज और लाइक्स मिले हैं।

आपको बता दें सनी लियोन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सनी लियोन को 52 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सनी और डेनियल के बारे में बात करें तो दोनों की शादी को 11 साल हो चुके हैं। दोनों ने साल 2011 में शादी रचाई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। सनी ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत जिस्म-2 फिल्म से की थी।

आपको बता दें, सनी अपने अपने 3 बच्चों और पति डेनियल वेबर के साथ मुंबई में रहती हैं। इसके अलावा सनी लियोन के पास लॉस एंजिल्स में भी एक खूबसूरत घर है, जिसका नाम उन्होंने ड्रीम रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी के उस घर की कीमत लगभग 19 करोड़ रुपये है।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/lNGSknd

No comments