Breaking News

TMKOC में आने वाली है बहार, तारक मेहता के जाने के बाद शो के साथ जुड़ने वाली हैं ये एक्ट्रेस

टीवी के नंबर वन कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के तारक मेहता और बबीता जी के शो को छोड़ने की खबर के बीच शो में नई मेहमान आना वाला है। शो के पत्रकार पोपटलाल आखिरकार शादी कर रहे हैं। जी हां! पोपटलाल की जिंदगी में लड़की की एंट्री होने वाली है। पोपटलाल की शादी से गोकुलधाम सोसायटी के लोग काफी खुश होने वाले हैं।

टीवी एक्ट्रेस खुशबू पटेल पोपटलाल की दुल्हन के रोल में नजर आएंगी। आने वाले एपिसोड में पोपटलाल की शादी दिखाई जाने वाली है। लड़का और लड़की एक दूसरे को पसंद कर चुके हैं और दोनों परिवारों ने भी रिश्ता पक्का कर दिया है। अब बस सभी को शादी का इंतजार है। सीरीयल में श्याम पाठक, पोपट लाल का किरदार निभाते हैं, अब खुशबू पाठक शो में उनकी पत्नी ‘प्रतीक्षा’ बनकर एंट्री करने वाली हैं।

बता दें कि खुशबू पाठक एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें देख अब फैंस हैरान हैं, आखिरकार शो में बबीता जी को टक्कर देने के लिए कोई आ रहा है।

गौरतलब है कि शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल ही में कहा था कि वो दिशा वकानी को शो में लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि साल 2022 में दयाबेन शो में आ जाएंगी। इसी बीच खबर आई कि दिशा वकानी दूसरी बार मां बन गईं। जिससे उनके शो में लौटने की उम्मीद थोड़ी कम लग रही है।

तारक मेहता ने छोड़ा शो: शो में दमदार किरदार निभाने वाले तारक मेहता ऊर्फ शैलेश लोढ़ा ने भी शो को अलविदा कह दिया है। वो एक महीने से अधिक समय से शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वो नए प्रोजेक्ट के लिए TMKOC को छोड़ रहे हैं।

बबीता जी भी नहीं होंगी शो का हिस्सा: तारक मेहता के अलावा बीबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता के भी शो छोड़ने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस ओटीटी के लिए शो छोड़ सकती हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/8Ka26xL

No comments