Breaking News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा के सपनों को चकनाचूर कर खुश हुआ हर्ष, अभिमन्यु को फूटेगा गुस्सा

राजन शाही के ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आज के एपिसोड की शुरुआत हर्ष और अभि से होगी। हर्ष, अभिमन्यु से कहेगा कि लोगों को वो मिलता है जिसके वे हकदार हैं। ये सुनकर अभिमन्यु अक्षरा को लेकर अपने कमरे में चला जाएगा। अक्षरा अभिमन्यु को समझाने की कोशिश करेगी, लेकिन वो उसकी बात मानने से इंकार कर देगा। अक्षरा कहेगी कि उसने अभि को सपोर्ट नहीं किया, इसका उसे पछतावा है, इसपर अभि कहेगा कि उसे अपने सपने के लिए नहीं लड़ने और उन्हें इतनी आसानी से छोड़ने के लिए पछतावा होना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ मंजरी आनंद, महिमा और हर्ष को बात करते हुए सुन लेगी। वो ये जानकर हैरान होगी कि वो तीनों अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करके खुश हैं। हर्ष कहेगा कि इतिहास दोहरा रहा है, ये बात सुनकर मंजरी परेशान हो जाएगी। वो अपने आप को वादा करेगी कि वो अक्षरा के साथ ऐसा कुछ नहीं होने देगी, जो उसके साथ हुआ।

अक्षरा अभिमन्यु से कहेगी कि वो अपने सपने को नहीं छोड़ रही है बल्कि वो कहीं और काम करेगी। जिससे वो अपना नाम बनाएगी और अनुभव लेकर साथ बिरला अस्पताल वापस आ आएगी। जिससे उसे और भी गर्व होगा। इसपर अभि कहता है कि उसे अक्षरा पर पहले ही गर्व है। अगले दिन हर्ष और मंजरी की सालगिराह है, जैसे ही ये बात अक्षरा को पता चलेगी वो अभि से कुछ प्लान करने के लिए कहती है।

अभिमन्यु उसे बताता है ये कोई स्पेशल दिन नहीं है, इस दिन वो कुछ नहीं करते और कहेगा कि उसे इस बारे में कोई बात नहीं करता और चला जाता है। वो आनंद, महिमा और हर्ष को शिकागो के प्रोग्राम में जाने की बात करते सुन लेता है। तीनों बात करते हैं कि वो तीनों इसमें शामिल होंगे। जिसपर अभि उन्हें कहेगा निमंत्रण उसके नाम पर आया था और वो अक्षरा के साथ शिकागो जाएगा।

महिमा उसे बताती है कि अक्षरा एमबीबीएस भी नहीं है, जिस पर वे जवाब देता है कि इसका उसका कोई लेनादेना नहीं है। फिर अभि कहता है कि अक्षरा एक म्यूजिक डॉक्टर है और ये बात वो पहले भी बता चुका है।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/MDtITXx

No comments