Breaking News

टीवी सीरियल की वो बहूंए जो रियल लाइफ में हैं काफी बोल्ड, देखें वायरल तस्वीरें

टीवी सीरियल में दिखने वाली सीधीसादी बहूंंए रियल लाइफ में काफी अलग हैं। इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर इनके बोल्ड अवतार देखकर कोई इन्हें पहचान नहीं सकता।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम हीना खान, ‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना भट्टाचार्जी, ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ फेम रूबीना दिलेक, ‘दिल से दिल तक’ फेम रश्मी देसाई, ‘उतरन’ फेम टीना दत्ता जैसी कई एक्ट्रेस रील लाइफ से एक दम अलग हैं।

हीना खान: हीना खान ना केवल टीवी बल्कि कांस में भी अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हीना खान ने पहली बार बिगबॉस 11 में हिस्सा लेकर दुनिया को दिखाया कि वो रियल लाइफ में कितनी मॉडर्न हैं। उनका स्टाइल और कपड़े काफी चर्चा में रहे थे।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में हीना खान मासूम अक्षरा के रोल में नजर आती थीं। उनके इंस्टाग्राम पर ऐसी कई फोटोज हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है।

देवोलीना भट्टाचार्जी: साथ निभाना साथिया की गोपी बहू हकीकत में बिल्कुल अलग हैं। सीरीयल की तरह ना तो शांत रहती हैं और ना ही वैसे दिखती हैं। गोपी काफी बेबाक हैं और अपने विचारों को खुलकर रखती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर उनकी बिकिनी में फोटोज भी हैं, जिनमें वो काफी बोल्ड दिख रही हैं।

रूबीना दिलेक: ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की में रूबीना सौम्या नाम के किन्नर के रूप में नजर आई थीं। हकीकत में रूबीका काफी स्ट्ऱॉन्ग हैं और बोल्ड भी हैं। वो बिगबॉस 14 की विजेता हैं और इन दिनों राजपाल यादव के साथ फिल्म अर्ध में नजर आ रही हैं। रूबीना बिगबॉस में अपने स्टाइल और फैशन के लिए जानी जाती थीं।

रश्मी देसाई: रश्मी देसाई की खूबसूरती का हर कोई फैन है। लेकिन उनके प्यारे से चेहरे के पीछे एक स्ट्रॉन्ग औरत छिपी है। बिगबॉस में रश्मी देसाई के बारे में काफी कुछ देखने को मिला। रश्मी अपने हक के लिए लड़ने वाली और सही गलत के लिए खड़ी होने वाली महिला हैं। इसी के साथ उनका स्टाइल भी काफी मशहूर हैं। रश्मी अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।

टीना दत्ता: उतरन की मासूम सी इच्चा रियल लाइफ में बिल्कुल भी वैसी नहीं हैं। वो काफी स्टाइलिश और ग्लैमेरस हैं। वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें देखकर बिल्कुल भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि उतरन की इच्छा ऐसी भी दिख सकती है।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/KepcmPx

No comments