Breaking News

9 जुलाई को शादी के बंधन में बंधेंगे संग्राम सिंह और पायल रोहतगी, 12 साल से कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

लिफ्ट चैंपियन संग्राम सिंह और एक्ट्रेस पायल रोहातगी 12 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी के बंधने वाले हैं। ये पायल और संग्राम के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर हैं। दोनों 9 जुलाई 2022 को शादी कर रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद संग्राम सिंह की है।

संग्राम ने कहा,”पहले हम शादी, 21 जुलाई मेरे बर्थडे के दिन करनेवाले थे, लेकिन हिन्दू धर्म और तारीख के हिसाब से 8 और 9 जुलाई के मुहूर्त बहुत शुभ हैं। तो इसीलिए हम 9 जुलाई को शादी कर रहे हैं। शादी गुजरात, हरियाणा या राजस्थान में से किसी एक जगह पर होगी।”

संग्राम सिंह का कहना है कि दोनों केवल परिवार और खास दोस्तों के बीच शादी में करने वाले हैं। लेकिन शादी के बाद वो दोनों अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देंगे।

प्यार करने वालों को दिया संदेश: पायल और संग्राम ने कहा,” हम हर कपल को मैसेज देना चाहते हैं कि शादी सिर्फ तीन शब्दों का अर्थ नही हैं जो हाथों में लाल गुलाब लेकर केवल आई लव यू कहकर बयान हो सके। शादी दो आत्माओं का मिलन है। जो दिल से जानते हैं कि उन्हें जिंदगी का खूबसूरत सफर एक साथ तय करना हैं। अगर ऐसा हो तभी शादी करें। वरना समय लें और सोचें। शादी उस व्यक्ति को सम्मान दिलाती है, जिसे आप प्यार करते हो। आपको आपके साथी का हाथ थामकर जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव में साथ देना होगा। यही विश्वास शादी की नीव होती हैं। और यही भरोसा सच्चे प्यार की निशानी होती है।”

गौरतलब है कि दोनों की मुलाकात साल 2011 में एक शो के दौरान हुई थी। जहां दोनों की दोस्ती हुई और कुछ समय एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्हें प्यार हो गया। तब से लेकर अब तक ये कपल साथ है। साल 2014 में दोनों ने एक दूसरे से सगाई कर ली थी, जिसके बाद अब वो शादी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में पायल कंगना रनौत के लॉकअप शो में नजर आई थीं। जहां वो फर्स्ट रनरअप रहीं। पायल अपने बेबाक स्वभाव के कारण कई बार सुर्खियों में रह चुकी हैं। शो खत्म होने के बाद भी वो कंगना को लेकर कई बयान दे चुकी हैं।



from Entertainment News (एंटरटेनमेंट न्यूज़) In Hindi, बॉलीवुड समाचार, Manoranjan News, मनोरंजन समाचार | Jansatta https://ift.tt/50sb8Ph

No comments