Breaking News

शर्म नहीं आई- जब राज कपूर ने शम्मी कपूर को स्क्रीन पर करते देखा ऐसा काम, गुस्से में बिफर पड़े थे शो मैन

शो मैन के नाम से हिंदी सिनेमा में मशहूर राज कपूर अपने काम के प्रति बहुत सजद थे। वह जानते थे कि अपने द्वारा बनाई गई फिल्मों से वह आने वाली पीढ़ी को क्या देकर जाएंगे। राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ से लेकर ‘संगम’ तक राज कपूर की बनाई फिल्में अपने आप में एक ‘इंस्टिट्यूट’ के समान हैं। ऐसे में एक बार राज कपूर के भाई शम्मी कपूर ने स्क्रीन पर ऐसा काम कर दिया था जिसके बाद राज कपूर ने उन्हें काफी डांट लगाई थी।

राज कपूर फिल्म और सिनेमा को सिर्फ ‘आर्ट’ की तरह देखते थे, वहीं जब शम्मी कपूर उन्हें स्क्रीन पर एक ‘पान-मसाला’ की ऐड करते नजर आए तो वह उनसे काफी गुस्सा हो गए थे। दरअसल, 90 के दशक में शम्मी कपूर ने अशोक कुमार संग तंबाकू के एक विज्ञापन के लिए काम किया था। इस विज्ञापन की उस वक्त काफी चर्चा हुई थी। विज्ञापन हांगकांग तक काफी चर्चित था उस वक्त राज कपूर और शम्मी कपूर दोनों साथ हांगकांग के लिए निकले थे। जब राज कपूर भाई के साथ हांगकांग एयरपोर्ट पर उतरे तो कुछ फैंस उन्हें उस पान मसाला ऐड का जिंगल गाते सुनाई दिए।

शम्मी कपूर को पता था कि अशोक कुमार संग उनका किया हुआ ये ऐड उनके फैंस को बहुत पसंद आया है। कई बार उन्होंने फैंस को ऐसे करते सुना और देखा था। लेकिन राज कपूर ने पहली बार ऐसा कुछ देखा। तो उन्हें ये बात बिलकुल भी भायी नहीं। इस घटना के बारे में खुद शम्मी कपूर ने जिक्र किया था।

शम्मी कपूर ने खुलासा कर बताया था- कि भाई राज कपूर ने एयरपोर्ट पर उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई थी। शम्मी कपूर ने बताया था ‘एयरपोर्ट में एंटर होने के बाद वह मुझे एक कोने में ले गए और पूछने लगे ‘तुम्हें शर्म आती है?’ उस वक्त मैं नहीं समझ पा रहा था कि वो क्या कर रहे हैं, ऐसे में मैंने कहा मैं समझा नहीं, मैंने क्या किया है? इस पर उन्होंने कहा- इंडस्ट्री में तुमने अपने काम से कितना योगदान दिया है-जंगली, तीसरी मंजिल, दिल देके देखो। कहां है वो सब काम? सब खत्म हो गया क्या? लोग अब तुमको पान पराग के जरिए याद करेंगे?’

शम्मी कपूर ने कहा- ‘लेजेंड राज कपूर अपनी जगह एक दम सही थे लेकिन मैं उन्हें ये कैसे बताता कि मैं अशोक कुमार के साथ काम करने का बहुत इच्छुक था। मैंने कभी भी उनके साथ स्क्रीन शेयर नहीं की थी। अब इस पान मसाला की ऐड में मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिल गया तो मैंने झट से हां कह दिया।’

The post शर्म नहीं आई- जब राज कपूर ने शम्मी कपूर को स्क्रीन पर करते देखा ऐसा काम, गुस्से में बिफर पड़े थे शो मैन appeared first on Jansatta.



from मनोरंजन – Jansatta https://ift.tt/3jQtos7

No comments